एक्सप्लोरर

Pakistan Crisis: अनवर-उल-हक होंगे पाकिस्तान के 8वें कार्यवाहक प्रधानमंत्री, शहबाज शरीफ और राजा रियाज की सहमति के बाद फैसला

Pakistan Caretaker Prime Minister: पाकिस्तान में अनवर-उल-हक कक्कर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है.

Pakistan Caretaker PM: पाकिस्तान में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच शनिवार (12 अगस्त) को अनवर-उल-हक कक्कर को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया. इससे पहले निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विपक्ष के निवर्तमान नेता राजा रियाज के बीच घंटों मंथन चला, जिसके बाद अनवर-उल-हक के नाम पर सहमति बनी.  

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम शहबाज और नेशनल असेंबली (एनए) में निवर्तमान विपक्षी नेता राजा रियाज ने अनवर-उल हक को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने के संबंध में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को सलाह भेजी है.

रिपोर्ट के अनुसार, पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बलूचिस्तान के सांसद सीनेटर अनवर-उल-हक कक्कर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है. रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार (12 अगस्त) को ही उनके शपथ लेने की संभावना है.

राष्ट्रपति ने लिखा था पत्र 

बता दें कि 9 अगस्त को संसद के भंग होने के साथ ही शहबाज शरीफ का कार्यकाल भी खत्म हो गया था. ऐसे में शनिवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के चुने जाने की आखिरी तारीख थी. इससे पहले शहबाज शरीफ और राजा रियाज के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री तय करने को लेकर कई बैठकों का दौर चला. उधर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने पत्र लिखकर जल्द से जल्द नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने को कहा था, जिस पर शहबाज शरीफ ने थोड़ी नाराजगी भी दिखाई थी. 

शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति के पत्र पर दी थी प्रतिक्रिया 

गौरतलब है कि शुक्रवार को इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा था कि शनिवार तक नाम फाइनल हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि नाम को लेकर गठबंधन दलों के नेताओं से भी चर्चा की जाएगी और उन्हें विश्वास में लिया जाएगा. राष्ट्रपति के पत्र का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा था कि 'राष्ट्रपति इतनी जल्दी में क्यों हैं? शायद उन्होंने संविधान नहीं पढ़ा होगा.'

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम को लेकर मंथन का दौर जारी, आज नाम फाइनल करने का आखिरी दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget