एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया का अगला शासक कौन? किम जोंग की बहन संभालेगी सत्ता?

क्या किम जोंग उन के बाद उनकी बहन किम यो-जोंग उत्तर कोरिया की सत्ता संभालेंगी? किम यो-जोंग को हाल ही में उत्तर कोरिया के पोलित ब्यूरो में अल्टरनेट सदस्य के रूप में दोबारा शामिल किया गया है.

दुनियाभर में कोरोना संकट के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में किम जोंग पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. किसी का दावा है कि किम जोंग गंभीर रूप से बीमार हैं, उनकी हाल ही में सर्जरी हुई और अब उनका बचना मुश्किल है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने तो किम जोंग के मारे जाने तक की बात कह दी. हालांकि कुछ लोग ऐसी खबरों को प्रोपेगेंडा करार भी दे रहे हैं. लेकिन अभी इनमें से किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दूसरी तरफ इस बात को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर किम जोंग को कुछ हो जाता है तो उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, उत्तर कोरिया का अगला तानाशाह कौन होगा? खबरों के मुताबिक, किम जोंग की बहन किम यो-जोंग उत्तर कोरिया का दूसरा अहम चेहरा बन सकती है.

किम जोंग की बहन संभालेगी सत्ता? 11 अप्रैल 2020 के बाद से सार्वजनिक रूप से किम जोंग को उत्तर कोरिया में नहीं देखा गया है. खास बात ये है इसी दिन किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग को उत्तर कोरिया के पोलित ब्यूरो में अल्टरनेट सदस्य के रूप में दोबारा शामिल किया गया. इसी वजह से किम यो-जोंग को उत्तर कोरिया के अगले शासक के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है.

किम जोंग की उम्र लगभग 36 साल है. उनकी छोटी बहन किम यो-जोंग की उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है. छोटी बहन की शख्सियत भी भाई किम जोंग की तरह ही मानी जाती है. दोनों ने स्विटजरलैंड से एक-साथ पढ़ाई की है. जिस तरह किम जोंग ने कई कड़े फैसले लेते रहे हैं, खुलेआम दूसरे देशों को धमकी देते रहे, ऐसा ही अंदाज किम यो-जोंग का भी माना जाता है. यानी कि ये कह सकते हैं कि दोनों की बोली लगभग एक जैसी ही है.

ये भी पढ़ें-

किम जोंग उन: जानिए, तानाशाह की उम्र, पत्नी और सत्ता के उच्च शिखर पर पहुंचने की कहानी

अमेरिका में कहर बरपा रहा कोरोना, 24 घंटे में 2300 से ज्यादा मौतें, कुल 47,663 मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget