एक्सप्लोरर

Kim jong un daughter: पहली बार दुनिया के सामने आई तानाशाह की बेटी, मिसाइल परीक्षण दिखाने साथ लाए थे किम जोंग-उन

North Korea: किम जोंग-उन अपनी बेटी को बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग दिखाने साथ लेकर आए थे, जब मिसाइल लॉन्च हुई तो वो तालियां बजा रही थी.

Kim jong un daughter: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक नेताओं में शामिल है. लोग उन्हें सनकी तानाशाह कहकर भी बुलाते हैं. किम के इतने दुश्मन हैं कि वो बेहद गुप्त जीवन व्यतीत करते हैं. उनके परिवार के मेंबर के बारे में भी दुनिया बहुत कम ही जानती है. परिवार में किम जोंग-उन के बाद उनकी छोटी बहन किम यो-जोंग कभी कभार मीडिया के सामने आ जाती है. हालांकि अब दुनिया सनकी तानाशाह की बेटी को भी पहचानने लगी है. किम खुद ही अपनी बेटी को दुनिया के सामने लेकर आए. 

किम जोंग उन शुक्रवार को पहली बार अपनी बेटी को दुनिया के सामने लेकर आए. किम उसे अपने साथ सैन्य हथियार दिखाने के लिए लेकर आए थे. नार्थ कोरिया के सरकारी चैनल KCNA ने किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी की तस्वीर को पूरी दुनिया को दिखाया. तस्वीर में किम जोंग अपनी बेटी को सैन्य हथियार दिखा रहे हैं. इस दौरान बेटी भी अपने पिता का हाथ पकड़ हुए है. सरकारी चैनल ने बेटी का नाम नहीं बताया है.

बेटी को मिसाइल लॉन्च दिखाया

जानकारी के मुताबिक किम जोंग ने अपनी बेटी को बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग दिखाई. मीडिया का दावा है कि शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग इंटरनेशनल एयरफील्ड से काफी हाईटेक और काफी लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिसाइल ने 999.2 किमी. तक की उड़ान भरी थी. इस मिसाइल के लॉन्चिंग के समय किम जोंग का परिवार भी उनके साथ मौजूद था. उनकी पत्नी और बेटी भी मिसाइल लॉन्चिंग देखने के लिए आई हुई थीं. जब मिसाइल लॉन्च हुई तो वे तालियां बजा रही थीं.

किम जोंग के हैं 3 बच्चे

किम की पत्नी का नाम री सोल है. दोनों ने कब शादी की, ये किसी को नहीं पता है. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने जुलाई 2012 तक किम की शादी की जानकारी नहीं दी थी. साल 2012 में ही री सोल प्रेग्नेंट हुई थीं. 2018 में उत्तर कोरिया ने उन्हें सम्मानित प्रथम महिला का सम्मान दिया था. इससे पहले पहले उन्हें सिर्फ कॉमरेड कहकर बुलाया जाता था. दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक किम के 3 बच्चे हैं. 

ये भी पढ़ें-नहीं बाज आ रहा किम जोंग उन! पूर्वी सागर में उत्तर कोरिया ने फिर दागी कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया ने की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget