एक्सप्लोरर

North Korea: किम जोंग ने मानी गंभीर खाद्य संकट की बात, देश में 45 डॉलर प्रति किलो बिक रहा केला

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने पहली बार स्वीकार किया है कि उनका देश गंभीर खाद्य संक्ट से जूझ रहा है. . किम ने कहा कि उत्तर कोरिया अनाज की पैदावार के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका क्योंकि पिछले साल आए typhoons की वजह से बाढ़ आ गई थी जिसके कारण पैदावार नहीं हुई. 

दुनिया से अलग-थलग पड़े उत्तर कोरिया में भोजन का गंभीर संकट पैदा हो गया है. लोगों को भूखे रहना पड़ रहा है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong-un ) ने पहली बार औपचारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उनका देश खाने की भारी कमी से जूझ रहा है. उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कहा, लोगों के खाने की स्थिति अब तनावपूर्ण होती जा रही है. किम ने कहा कि उत्तर कोरिया अनाज की पैदावार के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका क्योंकि पिछले साल आए typhoons की वजह से बाढ़ आ गई थी जिसके कारण पैदावार नहीं हुई. 


कोरोना के कारण चीनी सीमा भी बंद
ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं कि देश में खाने के सामान की क़ीमतें आसमान छू रही हैं. उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसी एनके न्यूज़ के मुताबिक़ देश में केला प्रति किलो तीन हज़ार रुपए में बिक रहा है. उत्तर कोरिया में संकट कोरोना महामारी की वजह से भी गंभीर हो गया क्योंकि उसने पड़ोसी देशों के साथ अपनी सीमा बंद कर दी. उत्तर कोरिया का ज्यादातर सामान चीन से आता है लेकिन कोरोना की वजह से उसने चीन की सीमा भी सील कर दिया है. इस वजह से चीन के साथ व्यापार कम हो गया. उत्तर कोरिया खाने के सामान, खाद और ईंधन के लिए चीन पर निर्भर रहता है. इसके अलावा उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से भी जूझ रहा है जो उसके परमाणु कार्यक्रमों की वजह से लगाए गए थे.

कृषि उत्पाहदन बढ़ाने के तरीके खोजने के निर्देश
किम जोंग ने अधिकारियों से कहा कि वे कृषि उत्पाोदन बढ़ाने के तरीके खोजें. तानाशाह किम जोंग का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब वह अपने कम वजन को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गए हैं. उत्तवर कोरियाई समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा कि मंगलवार को किम जोंग उन ने सत्ताहरूढ़ वर्कर्स पार्टी के प्लेसनरी सेशन की शुरुआत की. इसी दौरान उन्होंमने पार्टी कार्यकर्ताओं को खाद्यान संकट के प्रति आगाह किया. उत्तर कोरिया में कृषि उत्पादन में कमी आई है मगर किम ने बैठक में कहा कि पिछले एक साल से तुलना करने पर देश का औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है. बैठक में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों पर भी चर्चा होनी थी पर अभी उसका ब्यौरा नहीं दिया गया है. किम ने इस साल अप्रैल में भी माना था कि उनका देश कठिनाईयों से गुज़र रहा है जो कि एक दुर्लभ बात समझी गई थी.

अकाल की आशंका
उन्होंने तब अधिकारियों से कहा था कि अपनी जनता को मुश्किलों से थोड़ी सी भी राहत देने के लिए फिर से एक 'मुश्किल मार्च' (The Arduous March) शुरू किया जाए. इस शब्द का इस्तेमाल उत्तर कोरिया में 90 के दशक में किया गया था जब देश भारी अकाल से जूझ रहा था. तब सोवियत संघ के विघटन के बाद उत्तर कोरिया को मदद मिलनी बंद हो गई थी. उस अकाल के दौर में भुखमरी से कितने लोगों की मौत हुई इसकी स्पष्ट जानकारी तो नहीं है, मगर समझा जाता है कि ये संख्या 30 लाख के आस-पास रही होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
होर्मुज में आर-पार की जंग! ट्रंप की फीस वसूली की धमकी पर भड़का ईरान, कहा - 'नियमों नहीं माने तो...'
होर्मुज में आर-पार की जंग! ट्रंप की फीस वसूली की धमकी पर भड़का ईरान, कहा - 'नियमों नहीं माने तो...'
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget