एक्सप्लोरर

'मेरी मां को माफ कर दो', निमिषा प्रिया को लेकर यमन पहुंचा बेटी का इमोशनल मैसेज

Nimisha Priya Yemen: केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद्द होने की खबर आ रही थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह सच नहीं है.

केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद्द हुई है या नहीं, इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सजा रद्द होने की खबर को गलत बताया है. निमिषा को अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी. भारत सरकार ने फांसी रोकने को लेकर काफी कोशिश की. निमिषा की फांसी टाल दी गई थी. उसकी बेटी इस समय यमन की राजधानी सना में है. निमिषा की बेटी ने मां को लेकर भावुक अपील की है.

निमिषा की बेटी ने की भावुक अपील

निमिषा प्रिया की बेटी ने अपनी मां को लेकर भावुक अपील की थी. भारतीय ईसाई प्रचारक के.ए पॉल की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें निमिषा की बेटी अपनी मां को माफ करने की अपील कर रही है. उसने अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मां.'' इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शेयर किया गिया. 

क्या था पूरा मामला

निमिषा प्रिया को यमन में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था. इसके बाद उन्हें फांसी की सजा सुना दी गई. निमिषा पर आरोप है कि 2017 में उन्होंने तलाल को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसकी हत्या की, क्योंकि तलाल ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था. निमिषा ने अपने बचाव में कहा कि हत्या का इरादा नहीं था, लेकिन इंजेक्शन की अधिक मात्रा के कारण तलाल की मौत हो गई.

ब्लड मनी के विकल्प पर किया जा रहा था विचार

बता दें कि निमिषा प्रिया को फांसी होने वाली थी, लेकिन इसी साल 16 जुलाई को उनकी सजा टाल दी गई. निमिषा को माफी देने के लिए 'ब्लड मनी' के विकल्प पर विचार किया जा रहा था. शरिया कानून के तहत 'ब्लड मनी' एक ऐसा प्रावधान है जिसके जरिए दोषी को माफी दी जाती है, लेकिन उसके लिए उसे पीड़ित परिवार को मुआवजा देना होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget