एक्सप्लोरर

'PM मोदी या भारत के खिलाफ कोई सबूत नहीं', भारत सरकार की फटकार के बाद ट्रूडो की अक्ल आई ठिकाने

कनाडा सरकार के स्पष्टीकरण से यह साफ हो गया है कि ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं.

India-Canada Relations: कनाडा सरकार एक बार फिर से भारत के सामने बेनकाब हो गया है. हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े मामले पर कनाडा को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है. ट्रूडो सरकार ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर जो आरोप लगाए गए उससे जुड़ा कोई भी सबूत मौजूद नहीं है. साथ ही ट्रूडो सरकार ने कहा कि इस बारे में उसे अभी कोई जानकारी तक नहीं है.

 कनाडाई सरकार की तरफ से बयान तब आया, जब ग्लोब एंड मेल नामक समाचार पत्र ने खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए गए थे.

हरदीप सिंह निज्जर एक खालिस्तानी समर्थक और भारत में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोपी था. उसकी हत्या जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में कर दी गई थी. मामले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंसियों पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था. इस बयान ने भारत-कनाडा के रिश्तों में तनाव बढ़ा दिया था.

हरदीप सिंह निज्जर हत्या पर भारत का रुख
भारत ने कनाडा द्वारा लगाए गए निज्जर की हत्या के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. भारत ने कहा था कि कनाडा ने अपने यहां खालिस्तानी गतिविधियों पर लगाम लगाने में असफलता दिखाई है.

वहीं ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया कि कनाडा के पास भारतीय अधिकारियों को आपराधिक गतिविधियों से जोड़ने वाले सबूत हैं. अखबार ने भारतीय पीएम समेत कई बड़े लोगों पर बिना सबूत आरोप लगाए. अब इस रिपोर्ट के बाद कनाडा सरकार ने सफाई दी है कि उनके पास ऐसे कोई सबूत नहीं हैं जो भारतीय अधिकारियों को सीधे तौर पर इस मामले में दोषी ठहराते हो.

भारत-कनाडा संबंधों पर प्रभाव
ट्रूडो के भारत के खिलाफ दिए गए बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. इसके परिणामस्वरूप भारत ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता को निलंबित कर दिया और राजनयिक गतिविधियों में कटौती की. इसका असर दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापार समझौतों पर भी पड़ा.

ये भी पढ़ें:  मालदीव ने फिर चली भारतीयों के खिलाफ गंदी चाल, जानिए किनके डिटेल्स सार्वजनिक करने के निर्देश दिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक, डेटा एन्क्रिप्ट कर मांगी बिटकॉइन में फिरौती
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget