एक्सप्लोरर

पत्रकार खगोशी की मंगेतर ने कहा- सऊदी क्राउन प्रिंस को बिना देरी किए दंडित किया जाना चाहिए

पत्रकार जमाल खाशोगी के तुर्की की मंगेतर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा है कि यह आवश्यक है कि एक निर्दोष व्यक्ति की निर्मम हत्या का आदेश देने वाले सऊदी क्राउन प्रिंस को बिना किसी देरी के दंडित किया जाना चाहिए.

इंसताम्बुल, तुर्की: पत्रकार जमाल खशोगी के तुर्की की मंगेतर हैटिस केंगिज ने सोमवार को कहा कि सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान को खगोशी की हत्या के लिए बिना देरी किए दंडित किया जाना चाहिए. हैटिस केंगिज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक बयान में कहा कि राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने एक निर्दोष व्यक्ति की निर्मम हत्या का आदेश दिया. उन्हें बिना किसी देरी के दंडित किया जाना चाहिए. केंगिज ने खशोगी की मौत को व्यक्तिगत चोट बताया है और वित्तीय नुकसान का दावा किया है. बता दें कि 2 अक्टूबर 2018 को इस्तांबुल स्थित सऊदी के वाणिज्य दूतावास में जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी. अभी तक उनकी लाश नहीं मिली है. इस मामले में पांच लोगों को बीस साल की सजा सुनाई गई है वहीं तीन लोगों को सात से 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है.

इसी बीच अमेरिका ने शुक्रवार (26 फरवरी) को पहली बार सार्वजनिक रूप से सऊदी अरब के राजकुमार प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर पत्रकार जमाल खशोगी  की हत्या को मंजूरी देने का आरोप लगाया. अमेरिकी रिपोर्ट में पत्रकार को दिए गए दंड के बारे में खुलासा किया गया है. जो बाइडेन प्रशासन द्वारा नवगठित एक इंटेलिजेंस टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी राजकुमार ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को पकड़ने या मारने के लिए इस्तांबुल (तुर्की) में एक ऑपरेशन को मंजूरी दी थी. अमेरिकी अधिकारियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रिंस के प्रभाव को देखते हुए, इस बात की संभावना नहीं थी कि 2018 में की गई खगोशी की हत्या उनकी मंजूरी के बिना हो सकती थी.

हालांकि, सऊदी प्रिंस इस से इनकार करते रहे हैं कि उन्होंने जमाल खशोगी की हत्या के आदेश दिए थे. पत्रकार खशोगी प्रिंस मोहम्मद के आलोचक थे, जो वाशिंगटन पोस्ट के लिए लिखते थे. उन्हें इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में बुलाया गया और उनकी हत्या कर लाश को टुकड़ों में काट दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget