एक्सप्लोरर

Jordon Parliament: जॉर्डन की संसद में संविधान संशोधन को लेकर घमासान, आपस में भिड़े सांसद, जमकर हुई मारपीट

Jordon Parliament: इस घटना के दौरान सदन में मौजूद एक सांसद ने मीडिया से कहा कि सदन में इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है, ऐसे व्यवहार के कारण दुनिया में देश की छवि को नुकसान पहुंचता है.

Scuffles In Jordon Parliament: कल जार्डन की संसद को संविधान संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान एक अप्रत्याशित अनुभव का साक्षी होना पड़ा. दरअसल संसद मे चल रही कार्यवाही के दौरान जुबानी जंग ने तब मारपीट का रूप ले लिया जब स्पीकर ने कार्यवाही में बाधक बन रहे एक सांसद को बाहर जाने का आदेश दे दिया. 

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में संसद भवन में ही सांसद एक दूसरे को थप्पड़ और घूसों से मारते हुए दिख रहे हैं. जिसकी वजह से कुछ सांसद वहीं जमीन पर गिर पड़ते हैं और कुछ सांसद उनको पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. जार्डन की संसद में असहज कर देने वाला यह वाक्या तब हुआ जब सदन में संविधान में संशोधन को लेकर बहस चल रही थी. इसी दौरान एक सांसद सदन में कुछ असंसदीय टिप्पणियां करते हुए कार्यवाही में बाधा पहुंचा रहा था. ऐसे में स्पीकर द्वारा उसे रोके जाने पर मामला उग्र हो गया. 

हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस झगड़े में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. इस घटना के दौरान सदन में मौजूद एक सांसद खलील अतियेह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन में इस तरह का व्यवहार कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस तरह के व्यवहार के चलते दुनिया में देश की छवि को बहुत नुकसान पहुंचता है.

सदन में मौजूद अन्य सांसदो ने घटना को अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है. वहीं इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया था. गौरतलब है कि जार्डन में 1952 में संविधान अपनाए जाने से लेकर अब तक देश में अब तक 29 बार जार्डन  संविधान संशोधन हो चुका है.

US Weather: अमेरिका में बारिश और बर्फबारी ने लगाई जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक, इस शहर में टूटा बर्फबारी का 50 साल का रिकॉर्ड

India Nepal Bilateral Ties: द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को उत्सुक नेपाल, जानिए किन वजहों से उपजा था तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget