एक्सप्लोरर

जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक 66% प्रभावी, फाइजर और मॉडर्ना के बाद अमेरिका को जल्द मिल सकती है एक और वैक्सीन

जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन के नतीजे सामने आने के बाद अमेरिका में जल्द ही तीसरे वैक्सीन के रूप में इसके इस्तेमाल की इजाजत दी जा सकती है. इसके साथ ही, दुनिया के अन्य देशों में भी इस वैक्सीन को कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है.

अमेरिकी लोगों को फाइजर और मॉडर्ना के बाद जल्द ही एक और कोरोना के खिलाफ महामारी में कारगर वैक्सीन मिल सकती है. जॉनसन एंड जॉनसन दवा निर्माता कंपनी की तरफ से तैयार की गई कोरोना वैक्सीन की सिंगल खुराक वैश्विक ट्रायल दौरान हल्के और गंभीर बीमारियों को रोकने में 66 फीसदी प्रभावी पाई गई है. कोरोना वैक्सीन ट्रायल के नतीजे शुक्रवार को जारी किए गए हैं.

हालांकि, एक तरफ जहां अमेरिका में ट्रायल के दौरान जहां इसके शानदार नतीजे आए हैं तो वहीं दक्षिण अफ्रीका में इसके नतीजे कमजोर रहे. दक्षिण अफ्रीका में हाल में कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन सामने आने के बाद वहां के लोगों में चिंता बढ़ गई है. जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन के नतीजे सामने आने के बाद अमेरिका में जल्द ही तीसरे वैक्सीन के रूप में इसके इस्तेमाल की इजाजत दी जा सकती है. इसके साथ ही, दुनिया के अन्य देशों में भी इस वैक्सीन को कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है.

ऐसा माना जा रहा है कि जॉनसन एंड जॉनसन की तरफ से वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के पास अगले हफ्ते आवेदन दिया जा सकता है. अगर पहले दो वैक्सीन को दी गई मंजूरी के आधार पर इसकी समीक्षा की जाती है तो इसे फरवरी के आखिर तक या फिर मार्च के शुरुआत में आपात इस्तेमाल के लिए इस वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है. गौरतलब है कि अमेरिका में किसी भी वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए वहां के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के पास आवेदन करना पड़ता है. वहां से मंजूरी के बाद ही उसका इस्तेमाल किया जाता है.

अमेरिका  दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड-19 महामारी से प्रभावित रहा. सबसे ज्यादा मौत और कोरोना के मामले विश्व में यहीं पर आए हैं. जबकि, कोरोना के मामले में दूसरे नंबर पर भारत है. लेकिन, वैक्सीन आने के बाद अमेरिका ने तेजी के साथ लोगों को टीकाकरण का काम शुरू किया है.

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान उत्साहित नजर आए लाभार्थी, जानें- कहां बनाया गया सेल्फी बूथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget