एक्सप्लोरर

Joe Biden ने पुतिन को बताया ‘हत्यारा', रूस ने अमेरिका में पदस्थ अपना राजदूत वापस बुलाया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हत्यारा बताया था साथ ही कहा था उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. बाइडेन के इस बयान के बाद अमेरिका और रूस के संबंधों में तनाव नजर आ रहा है. वहीं रूस ने अब अमेरिका में पदस्थ अपने राजदूत को परामर्श के लिए वापस बुला लिया है.

रूस और अमेरिका के बीच संबंध बिगड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ बताया था साथ ही ये भी कहा था कि पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद रूस ने अब अमेरिका में पदस्थ अपने राजदूत को ‘परामर्श’ के लिए वापस बुला लिया है. गौरतलब है कि जब से अमेरिका में बाइडेन सरकार आई है तब से रूस के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान बाइडेन ने पुतिन को बताया था हत्यारा

एबीसी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में, बिडेन से एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के बारे में पूछा गया था कि रूसी नेता ने नवंबर 2020 के चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को नुकसान पहुंचाने और डोनाल्ड ट्रम्प को बढ़ावा देने की कोशिश की थी. इस पर 78 वर्षीय बिडेन ने कहा था, “ उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.” इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन को हत्यारा भी करा दिया.

वहीं कहा जा रहा है कि बाइडेन के इस बयान के बाद ही अमेरिका को कड़ा संदेश देने के लिए रूस ने अपने राजदूत को बुलाया है. इस संबंध में रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि वॉशिंगटन स्थित रूसी राजदूत अनातोली अंटोनोव को अमेरिका के साथ संबंधों पर परामर्श के लिए वापस बुलाया गया है.

अमेरिका के साथ संबंध कठिन दौर से गुजर रहे हैं

वहीं रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने एनतोनोव को वापस बुलाने का कोई विशेष कारण तो नहीं बताया लेकिन यह जरूर कहा कि संबंध ‘‘कठिन दौर से गुजर रहे हैं जिन्हें हाल के वर्षों में वॉशिंगटन रसातल में ले गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी दिलचस्पी इस बात में है कि संबंध इस हद तक न बिगड़ जाएं जहां से लौटना मुमकिन न हों, बशर्ते की अमेरिका इससे जुड़े जोखिमों से अवगत हो.’’

रूस ने जो कदम उठाए हैं उसके लिए वही जवाबदेह है

वहीं व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘स्पष्ट बात तो यह है कि हम उन मामलों पर बोलेंगे जो हमारे लिए चिंता का विषय हैं. निश्चित ही रूस ने जो कदम उठाए हैं, उनके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा.’’

ये भी पढ़ें

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन, 'बुलडोजर' के नाम से थे फेमस

बांग्लादेश में एक मौलाना के खिलाफ पोस्ट लिखना पड़ा महंगा, हिंदुओं के गांव पर सैकड़ों लोगों ने किया हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget