एक्सप्लोरर

जापान का वो तालाब जिसमें पुरुष-महिला साथ नहाने के लिए चार दिन पैदल चलते हैं

थकान भरे रास्ते, फिर भी जाने की होती है जिद. नहाने के लिए जापानी पहुंचते हैं अनोखे तालाब में. जिसके पीछे उनकी अपनी मान्यताएं हैं.

नई दिल्ली: आप अपने बाथरूम में गये और झट से नहाकर तैयार हो लिये. लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि नहाने के लिए चार दिन पैदल चलना होगा, तो आप हाथ खड़ा कर देंगे. कहेंगे, इससे बेहतर है बिना नहाए ही रह लिया जाए. लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां के लोग नहाने के लिए चार दिन तक पैदल चलते हैं. ऊबड़ खाबड़, पत्थरीले रास्ते पार कर लोग तालाब में पहुंचकर नहाते हैं. ऐसे अनोखे देश का नाम है जापान. यहां नीले रंग का गर्म पानी वाला एक तालाब है. वैसे तो इसके अलावा भी कई और तालाब हैं. लेकिन तापामा गहारा नामी तालाब का कहना ही क्या है. इसके प्रति लोगों की मान्यता कुछ अलग है. तालाब में नहानेवाले लोग न सिर्फ खुले में प्रकृति का आनंद लेते हैं, बल्कि यहां नहाने से उनके जिस्म और आत्मा की सफाई भी हो जाती है. उनकी मान्यता है कि नीले रंग के पानी के तालाब में नहाने का अपना अलग ही महत्व है.

सैकड़ों साल से चली आ रही है परंपरा

जापान का वो तालाब जिसमें पुरुष-महिला साथ नहाने के लिए चार दिन पैदल चलते हैं

1000 साल से ज्यादा इस तालाब का पानी प्राकृतिक तौर पर गर्म है. गर्म पानी वाले इस तालाब में जापानी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ पहुंचकर पुरुष और महिलाएं एक साथ नहाते हैं. उनके मुताबिक एक साथ नहाने से आपसी मनमुटाव और विरोधी विचार मिट जाते हैं. जिसके बाद लोगों का खुलकर आपस में बात करना आसान हो जाता है. इसे नंगी दोस्ती कहा जाता है. तापामा गहारा नामी तालाब में मर्दों और औरतों को नहाने के लिए अलग-अलग जगह भी है. इसके अलावा एक तीसरी जगह भी है जहां मर्द और औरत संयुक्त रूप से एक साथ नहा सकते हैं.

ऊबड़-खाबड़, पत्थरीले रास्तों को करना पड़ता है पार

दूर दराज, सुनसान जगह स्थित होने की वजह से तापामा गहारा तालाब तक पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं. चोबोसांगको नेशनल पार्क में स्थित इस तालाब तक पहुंचने के लिए जंगल, नदी और पहाड़ी को पार करना पड़ता है. ऊबड़-खाबड़ और पत्थरीले रास्ते को पार करने में 40 किलोमीटर तक ट्रैकिंग करनी पड़ती है. पहाड़ियों पर चढ़ाई के दौरान लोग सुनसान झोपड़ियों में रात गुजारते हैं. जहां मोबाइल का नेटवर्क मिलता है और न ही आम आबादी का दूर-दूर तक पता चलता है. लेकिन इसके बावजूद मुसीबतों की परवाह किये बिना सैकड़ों साल से जापानी ऐसा करते चले आ रहे हैं. नहाने के लिए जानेवाले लोग जब पहाड़ी पर रात गुजारकर तालाब पहुंचते हैं तो काफी थके हो चुके होते हैं, लेकिन खनिज युक्त पानी में  नहा चुकने के बाद उनकी सारी थकान दूर हो जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच NSA अजीत डोभाल ने ईरान लगाया फोन, मोहसिन रेजाई से क्या हुई बात?
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget