एक्सप्लोरर

Japan: जापान में पहली बार गर्भपात की गोली को मिली मंजूरी, जानें वजह

Abortion Pill In Japan: 30 साल से विदेशों में गर्भपात की गोलियों का उपयोग किया जाता रहा है. करीब 80 से अधिक देशों में गर्भपात की गोलियां उपलब्ध हैं. ऐसे में जापान की इस बात को लेकर हमेशा आलोचना होती रहती थी

Japan: जापान में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक पैनल ने देश में पहली बार गर्भपात की गोली को मंज़ूरी दी है. जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी पैनल ने ब्रिटेन की लाइनफार्मा इंटरनैशनल लिमिटेड द्वारा निर्मित 'मेफीगो पिल' को गर्भपात की गोली को मंज़ूरी दी है हालांकि इसे स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी मिलनी बाकी है. मेफीगो पिल को जापानी महिलाओं के प्रजनन अधिकारों की बढ़ती मांग के बीच सर्जरी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , स्वास्थ्य मंत्रालय के एक पैनल ने इस फैसले से पहले ऑनलाइन एक सर्वे कराया, जिसमें  12,000 सार्वजनिक टिप्पणियों को एकत्रित कर उन पर समीक्षा की गई. जिसके बाद  इस कदम की घोषणा की गई. जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री से अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है. 

80 देशों में गर्भपात की गोलियां उपलब्ध हैं 

गौरतलब है कि लगभग 30 सालों से विदेशों में गर्भपात की गोलियों का उपयोग किया जाता रहा है. करीब 80 से अधिक देशों में गर्भपात की गोलियां उपलब्ध हैं. ऐसे में जापान की इस बात को लेकर हमेशा आलोचना होती रहती थी. जापान टाइम्स ने बताया कि 1988 में इस तरह की गोली को मंजूरी देने वाला फ्रांस पहला देश था. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी गर्भपात की गोली का समर्थन करते हुए इसे सुरक्षित बताया है, बावजूद इसके जापान में गर्भपात की गोलियों पर प्रतिबन्ध है. जापान में अभी तक सर्जिकल प्रक्रिया ही गर्भपात के लिए एकमात्र विकल्प उपलब्ध हैं. ऐसे में गर्भपात की गोली को मंज़ूरी देने की बात लगातार उठती रही है. 

संगठनों ने सरकार के फैसले को सराहा 

सरकार की इस पहल पर तमाम संगठनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऐसे में रिप्रोडक्टिव हेल्थ राइट्स लिटरेसी इंस्टीट्यूट की निदेशक कुमी त्सुकहारा ने कहा कि सरकार का यह निर्णय सकारात्मक है, लेकिन उन्हें संदेह है कि ये दवा सभी के लिए उपलब्ध हो पाएगी. इससे पहले जनवरी में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रारंभिक सलाहकार पैनल ने गर्भपात की गोली के पैक के उत्पादन और बिक्री को मंजूरी दी थी. 

ये भी पढ़ें: S Jaishankar Visit Guyana: गुयाना को किस तरीके से मदद पहुंचा रहा है भारत? आखिर क्या देखकर प्रभावित हुए विदेश मंत्री जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget