एक्सप्लोरर

खशोगी हत्या मामला: बेटा ने परिवार सहित सऊदी अरब को कहा अलविदा

सालाह खशोगी समाचार पत्र 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के स्तंभकार जमाल खशोगी के सबसे बड़े बेटे हैं. दो अक्टूबर को जमाल खशोगी की इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब दूतावास में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी.

वॉशिंगटन: सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद उनका बेटा परिवार सहित रियाद से अमेरिका पहुंच गया है. सूत्र ने गुरुवार को सीएनएन को यह जानकारी दी. इससे पहले अमेरिका और सऊदी अरब की दोहरी नागरिकता वाले सालाह बिन जमाल खशोगी कुछ महीने पहले सऊदी द्वारा पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाए जाने से रियाद नहीं छोड़ पाए थे.

विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सऊदी से मृतक पत्रकार के बेटे को रिहा करने का आग्रह किया था और उपप्रवक्ता रॉबर्ट पैलेडिनो ने कहा कि सालाह को देश छोड़ने की अनुमति मिलने से अमेरिका बहुत खुश है.

सालाह खशोगी समाचार पत्र 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के स्तंभकार जमाल खशोगी के सबसे बड़े बेटे हैं. दो अक्टूबर को जमाल खशोगी की इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब दूतावास में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी.

सालाह का रियाद से रवाना होना सार्वजनिक अभियोजन कार्यालय द्वारा तुर्की के एक रिपोर्ट को स्वीकार किए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें कहा गया है कि पत्रकार की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई और कहा कि अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा.

क्राउन प्रिंस ने की थी बेटे से बात इसके पहले सऊदी अरब के सुल्तान और क्राउन प्रिंस ने इस्तांबुल में देश के वाणिज्यिक दूतावास में मारे गए पत्रकार जमाल खशोगी के बेटे के प्रति सहानुभूति व्यक्त की थी. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने रविवार को कहा कि सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज और उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान ने खशोगी के बेटे सलाह जमाल को फोन कर उनसे सहानुभूति जताई.

एसपीए द्वारा अलग से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सलाह ने सुल्तान का आभार जताया और क्राउन प्रिंस द्वारा फोन करने को लेकर उनका शुक्रिया अदा किया. सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि क्राउन प्रिंस को खशोगी की मौत की कोई जानकारी नहीं थी. इस इंटरव्यू में अल-जुबेर ने खशोगी की मौत को एक भारी गलती करार देते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कटघरे में खड़ा किया जाएगा.

ये भी देखें

राहुल गांधी का 'राफेल' आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget