एक्सप्लोरर

IND Vs NZ: विदेश मंत्री जयशंकर ने जॉन राइट और स्टीफन फ्लेमिंग की तारीफ की, कहा- रॉस टेलर मेरे फेवरेट क्रिकेटर

India and Vs Zealand: जयशंकर ने कहा कि भारत में कोई भी कभी जॉन राइट को नहीं भूलेगा या जो आईपीएल मैच देखता हो वह स्टीफन फ्लेमिंग की अनदेखी नहीं कर सकता.

India and Vs Zealand: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की सराहना की. उन्होंने कहा कि देश में इस खेल के विकास में योगदान के लिए भारत हमेशा पूर्व कोच जॉन राइट (John Wright) और स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) का आभारी रहेगा.

विदेश मंत्री ने कहा, "जब हम न्यूजीलैंड के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में बहुत कुछ आता है. मैं कहूंगा कि हमारे सहयोग का एक अच्छा उदाहरण वास्तव में क्रिकेट ही है. क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों के बीच सहयोग के उदाहरण से अन्य देश अनुसरण कर सकते हैं."

भारत के विदेश मंत्री ने भारत के पूर्व कोच जॉन राइट का भी जिक्र किया, जो न्यूजीलैंड के थे. जयशंकर ने कहा कि भारत में कोई भी कभी जॉन राइट को नहीं भूलेगा या जो आईपीएल मैच देखता हो वह स्टीफन फ्लेमिंग की अनदेखी नहीं कर सकता. क्रिकेट के साथ हम सभी को शुभकामनाएं देते हैं फिर भले ही हम चाहते हैं कि हमारी टीम जीते. बता दें कि जॉन राइट 2000 से 2005 तक भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे. राइट भारतीय टीम से जुड़ने वाले पहले विदेशी कोच थे. जॉन ने 2010 से 2012 तक न्यूजीलैंड टीम को भी कोचिंग दी. उनके कोचिंग में भारत 2003 में एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था.

रॉस टेलर जयशंकर के पसंदीदा क्रिकेटर 
एस जयशंकर ने कहा, "मैं कहूंगा कि भारतीयों को सबसे ज्यादा जानने वाला न्यूजीलैंड का विलियमसन होगा. मेरा पसंदीदा न्यूजीलैंड क्रिकेटर रॉस टेलर (Ross Taylor) है." वहीं, न्यूजीलैंड (New Zealand) के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच हैं. फ्लेमिंग ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार मौकों पर सीएसके को आईपीएल का ताज पहनाया. कीवी कप्तान विलियमसन (Williamson) आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के वर्तमान कप्तान हैं.

ये भी पढ़ेंः

जनसंख्या नियंत्रण पर क्यों मचा है घमासान? जानें RSS से कितना अलग है मोदी सरकार का रुख

America: अमेरिका ने भारत यात्रा को लेकर इस साल चार बार जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, सावधानी बरतने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget