एक्सप्लोरर

Jaffar Express Train Hijack: 'पहाड़ियों पर 100 से ज्यादा शव, 150 अभी भी बंधक...', पंजाबी सैनिक ने खोल दी पाकिस्तान के झूठ की पोल

Jaffar Express Train Hijack: पाकिस्तान का कहना है कि जाफर ट्रेन से 190 बंधकों को छुड़ा लिया गया है. उधर, स्थानीय सूत्रों का दावा है कि बोलान की पहाड़ियों पर अभी भी 100 से ज्यादा शव पड़े हैं.

पाकिस्तान ने दावा किया है कि बलूचिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन को आजाद करा लिया और 190 यात्रियों को बचा लिया. पाकिस्तानी सेना का दावा है कि इस पूरे ऑपरेशन में 30 बलूच उग्रवादी भी मारे गए हैं. हालांकि, पाकिस्तान की सेना के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा है कि पाकिस्तान के करीब 150 से ज्यादा बंधक अभी भी उनके चुंगल में हैं. इन सबके के बीच यह भी दावा किया जा रहा है कि बोलान की पहाड़ियों पर 100 से ज्यादा शव पड़े हैं.

इंडिया टुडे ने स्थानीय रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि ट्रेन हाईजैकिंग की घटना और पाकिस्तानी ऑपरेशन के बाद बोलान की पहाड़ियों पर बड़ी संख्या में शव क्षत विक्षत हालत में पड़े हैं. इनमें ज्यादातर शव बंधकों यानी पाकिस्तानी सैनिकों के बताए जा रहे हैं, जो छुट्टी पर घर जा रहे थे. ऐसे में मृतकों की संख्या पर अभी भी संशय बना हुआ है. उधर, बोलन न्यूज ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि बीएलए ने अभी भी कई जवानों को बंधक बनाकर रखा है. 

चश्मदीद ने खोली पाकिस्तान की पोल

द बोलान न्यूज ने कुछ चश्मदीदों के भी वीडियो शेयर किए हैं. इनमें एक वीडियो जाफर एक्सप्रेस में बंधक बनाए गए पंजाबी फौजी का भी है. वह बता रहा है कि उसके सामने बीएलए के लड़ाकों ने 50-60 सैनिकों को मारते देखा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान ने दुनिया भर के सामने इस ऑपरेशन को लेकर झूठ बोला. 

पाकिस्तान का क्या है दावा?

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने अपहृत की गई ट्रेन के 190 यात्रियों को बचाते हुए 30 उग्रवादियों को मार गिराया. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कुछ बंधकों की भी मौत हुई है. अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी उग्रवादियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की ओर से मारे गए लोगों की पुष्टि नहीं की गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget