एक्सप्लोरर

जॉनसन एंड जॉनसन का दावा, सिंगल शॉट वैक्सीन कोरोना से देती है 8 महीने तक इम्यूनिटी

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने खुलासा किया है कि उसकी वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट पर ना सिर्फ कारगर है, बल्कि 29 दिन के अंदर डेल्टा वैरिएंट को बेअसर कर देती है.

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने गुरुवार को अपने एक बयान में दावा किया है कि उनकी वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट पर ज्यादा असरदार है और इसकी सिंगल डोज डेल्टा वैरिएंट को बेअसर करती है और व्यापक रूप से संक्रमण के खिलाफ 8 महीने तक इम्यूनिटी बनाए रखती है. कंपनी ने बताया कि वैक्सीन लेने वालों ने डेल्टा समेत सभी वैरिएंट के खिलाफ कम से कम आठ महीने के दौरान मजबूत न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी को बनते देखा है. वहीं रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के मुताबिक आने वाले हफ्तों में डेल्टा वैरिएंट से अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैलने की उम्मीद है.

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के अधिकारी जोहान वान हूफ ने एक इंटरवियू के दौरान कहा कि 'हम बेहद खुश हैं, वास्तव में और आश्वस्त हैं कि इस समय बूस्टर की कोई आवश्यकता नहीं है और हम सुरक्षित हैं'.

साथ ही कहा कि वैक्सीन की पहली डोज लगने के 29 दिन के अंदर ही इसने डेल्टा संस्करण को बेअसर कर दिया था और समय के साथ बेहतर इम्यूनिटी बनाई. वैन हूफ ने बताया कि कंपनी को नहीं लगता है कि जिन लोगों को वैक्सीन दी गई है, उन्हें एक साल तक बूस्टर की जरूरत पड़ेगी. इसलिए फॉर्मूलेशन को बदलने की कोई जरूरत नहीं है.

एंटीबॉडी की संख्या को बढ़ाती है दूसरी डोज

कंपनी के डेटा के मुताबिक एंटीबॉडी की संख्या जिसे टाइट्रेस के रूप में जाना जाता है, वो दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाए गए बीटा वैरिएंट की तुलना में काफी ज्यादा थी. इसलिए वैक्सीन की दूसरी डोज किसी व्यक्ति की एंटीबॉडी की संख्या को बढ़ाने के लिए जानी जाती है.

टी कोशिकाओं के बनने पर हो रहा अध्ययन

जानकारी के मुताबिक कंपनी टी कोशिकाओं को बनाने के लिए अपनी वैक्सीन की क्षमता का भी अध्ययन कर रही है, जो इसकी सुरक्षात्मक शक्ति का एक और पैमाना है.

इसे भी पढ़ेंः

बंगाल में बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार, राज्यपाल का ममता सरकार के अभिभाषण को पढ़ने से इनकार

Pulwama Encounter: पुलवामा के हाजिन राजपोरा में आतंकियों से एनकाउंटर, एक जवान शहीद, एक आतंकवादी मारा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget