एक्सप्लोरर

बंगाल में बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार, राज्यपाल का ममता सरकार के अभिभाषण को पढ़ने से इनकार

सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भ्रष्टाचारी कह दिया था. इसके जवाब में राज्यपाल ने सोमवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद पर लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र की शुरुआत में ही ममता सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव की आशंका तेज हो गई है. इसकी झलक आज दोपहर 2 बजे दिखने की उम्मीद की जा रही है. बंगाल विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत दोपहर 2 बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के साथ शुरू होगी. लेकिन धनखड़ ने साफ कर दिया है कि जो सरकार ने लिखकर भेजा है, वो सदन में हूबहू नहीं बोलेंगे.

राज्यपाल के अभिभाषण से होती है बजट सत्र की शुरूआत

नियमों के मुताबिक, विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है. इस अभिभाषण को राज्य सरकार तैयार करती है, और इसे राज्यपाल को पढ़ने के लिए दिया जाता है. आमतौर पर अभिभाषण में सरकार के कामकाज का बखान और आने वाली योजनाओं का खाका होता है. लेकिन राज्यपाल जगदीप धनखड़ कई मौकों पर ममता सरकार के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं.

दोनों पक्षों के बीच तल्खी और तेज हुई

हाल-फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तल्खी और तेज हो चुकी है. सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भ्रष्टाचारी कह दिया था. इसके जवाब में राज्यपाल ने सोमवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद पर लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

राज्यपाल धनखड़ ने कहा था कि उन पर राजनीति की भावना से प्रेरित होकर सारे आरोप लगाए जा रहे हैं. जाहिर है अभिभाषण को हूबहू ना पढ़ने की बात कहकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधने के संकेत दे दिए हैं. इससे राज्य सरकार और राजभवन के बीच की दूरी और बढ़ने की आशंका गहरा गई है.

यह भी पढ़ें-

केन्द्रीय कृषि मंत्री बोले- नहीं वापस होंगे तीनों नए कृषि कानून, राकेश टिकैत का पलटवार, कहा- हठधर्मिता से पैदा हुए इमरजेंसी जैसे हालात

गाजीपुर बॉर्डर झड़प मामला: टिकैत ने कहा- जाति आधारित दंगे भड़काने की साजिश रच रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget