एक्सप्लोरर

Italy Leaves BRI: इटली ने चीन को दिया बड़ा झटका, BRI प्रोजेक्ट से हुआ अलग

Italy: इटली ने आधिकारिक तौर पर चीन का 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' छोड़ दिया है. इटली 2019 में इस प्रोजेक्ट से शामिल हुआ था और मार्च, 2024 में यह प्रोजेक्ट र‍िन्‍यु होने वाला था.

Italy Leaves BRI Project: इटली ने चीन को झटका देते हुए बेल्ट एंड रोड इनि‍शिएटिव (बीआरआई) से अलग होने का ऐलान किया है. साथ ही इतावली सरकार ने इस कदम से दोनों देशों के संबंधों में खटास आने और देश की अर्थव्यवस्था को क‍िसी प्रकार का नुकसान होने की संभावनाओं को भी नकार दिया है.  

सूत्रों ने बुधवार (6 दिसंबर) को कहा कि इटली ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर चीन को सूचित कर दिया है कि वह बीआरआई को छोड़ रहा है. इटली 2019 में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बना था. 

चीन ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

इस न‍िर्णय को लेकर फ‍िलहाल चीन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पिछले साल पदभार संभालने के बाद इस समझौते से हटने की घोषणा की थी. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी उनके फैसले का समर्थन किया था और कहा कि इससे इटली को कोई महत्वपूर्ण लाभ नहीं हुआ.

चीन को किया सूचित

दोनों देशों के बीच यह समझौता साल 2019 में हुआ था. अब इस समझौते को मार्च, 2024 में र‍िन्‍यु होना था. इटली सरकार के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि इटली ने हाल के दिनों में एक पत्र भेजकर चीन को इस बारे में सूचित कर दिया कि वह समझौते को र‍िन्‍यु नहीं करेगा.

चीन के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है इटली

एक अन्य सरकारी सूत्र ने कहा, "हमारा इरादा चीन के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने का है, भले ही हम अब 'बेल्ट एंड रोड पहल' का हिस्सा नहीं हैं." उन्होंने कहा कि जी7 के अन्य देशों के चीन के साथ हमसे अधिक घनिष्ठ संबंध हैं, इसके बावजूद कि वे कभी भी बीआरआई का हिस्सा नहीं बने.

बीआरआई प्रोजेक्‍ट में 2019 में शामिल हुआ था इटली

बीआरआई परियोजना के 2013 में शुरू होने के बाद से 100 से अधिक देशों ने चीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. 2019 में तत्कालीन इतालवी प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. उन्हे उम्मीद थी क‍ि इससे उनके देश को व्यापारिक लाभ मिलेगा लेकिन चीनी कंपनियां ऐसा करती नजर नहीं आईं.
 
इतालवी आंकड़ों के मुताबिक इटली ने पिछले साल चीन को 16.4 बिलियन यूरो का सामान निर्यात क‍िया था जो 2019 में 13 बिलियन यूरो था. इसके विपरीत इसी अवधि में इटली में चीन का निर्यात 31.7 बिलियन से बढ़कर 57.5 बिलियन हो गया.

क्या है चीन का बीआरआई प्रोजेक्ट?

चीन का बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट कई देशों के लिए कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट है. इसके तहत रेल, सड़क और समुद्री मार्ग से एशिया, यूरोप, अफ्रीका के 70 देशों को जोड़ा जाएगा. इसके लिए चीन कई देशों को भारी-भरकम कर्ज भी दे रहा है.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 'उस समय आप कहां थे', इजरायली महिलाओं से रेप और अत्याचार को लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठनों पर भड़के नेतन्याहू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget