एक्सप्लोरर

इटली की पत्रकार का दावा- बालाकोट एयर स्ट्राइक में करीब 170 आतंकी मारे गए, 45 अब भी अस्पताल में भर्ती

भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले के बाद बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर इटली की एक पत्रकार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक में 130-170 आतंकी मारे गए. इटली की पत्रकार फ्रांसेस्का मरीनो ने कहा कि 20 आतंकियों की मौत इलाज के दौरान हुई. 45 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. 11 ट्रेनर्स मारे गए.

मरीनो ने कहा, ''भारतीय वायुसेना ने तड़के साढ़े तीन बजे हमला किया. मेरी सूचना के मुताबिक, शिंकयारी आर्मी कैंप से सेना की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची.''  ध्यान रहे कि कम ही लोग इस‌ पत्रकार को जानते हैं और खुद को एशिया की स्ट्रिंगर बताती है. पत्रकार ने इन आकड़ों का कोई स्रोत नहीं बताया है.

भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिनों बाद एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था. पुलवामा हमले में करीब 40 जवान शहीद हो गए थे. पुलवामा हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली. जैश के सरगना मसूद अजहर को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया.

बालाकोट में एयर स्ट्राइक वाले पीएम मोदी के बयान की जांच कर रहा है चुनाव आयोग

एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि काफी नुकसान की बात कही गई है. बुधवार को ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एबीपी न्यूज़ से कहा था, ''हमने बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद कितने आतंकी मारे गए यह संख्या नहीं बताई. आतंकी की संख्या कभी नहीं बताई गई.''

बालाकोट में एयर स्ट्राइक का मसला लोकसभा चुनाव में भी खूब छाया हुआ है. बीजेपी जहां इसे उपलब्धियों के रूप में गिना रही है. वहीं विपक्षी पार्टियां पूर्व की कांग्रेस सरकार में हुए कार्रवाईयों की बात कर रही है. साथ ही बीजेपी पर सेना के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget