एक्सप्लोरर

जिस इजराइली जहाज को ईरान ने जब्त उसमें सवार 17 भारतीयों में 1 महिला भी, पहले नहीं थी जानकारी

Iran Israel Conflict: पिता ने कहा कि वह हर सुबह नियमित रूप से फोन करती थी.जब अगले दिन ऐसा नहीं हुआ, तो हमने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका.

Iran Israel Conflict: खाड़ी क्षेत्र में ईरान द्वारा जब्त किए गए इजराइल से जुड़े मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीयों में केरल की एक महिला भी शामिल है. महिला एंटेसा जोसेफ के परिवार ने टीवी चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो में कहा कि एंटेसा भी जहाज के चालक दल में शामिल थी, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री द्वारा विदेश मंत्रालय को लिखे गए पत्र में उसका कोई जिक्र नहीं है.

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में महिला की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अधिकारी ने कहा कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया. उन्होंने बताया कि अनिवासी केरलवासी मामलों के विभाग (एनओआरकेए) को भी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है.

वीडियो में महिला के पिता यह कहते सुनाई देते हैं कि पत्र में उनकी बेटी का नाम न होने से उन्हें पीड़ा हुई और इसका उन पर मानसिक और भावनात्मक असर पड़ा है. पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की वर्तमान स्थिति के बारे में राज्य या केंद्र सरकार से कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा, 'जहाज का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ने ही मुझे सूचित किया है कि मेरी बेटी सुरक्षित है.'

पिता ने कहा, 'वह हर सुबह नियमित रूप से फोन करती थी.जब अगले दिन ऐसा नहीं हुआ, तो हमने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका. फिर दोपहर में जहाज की मालिक कंपनी ने फोन किया और हमें बताया कि क्या हुआ.'

इस बीच, ईरान ने कहा है कि तेहरान 'जल्द ही' भारतीय अधिकारियों को मालवाहक जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के 17 सदस्यों से मिलने की अनुमति देगा.

जहाज ‘एमएससी एरीज’ को ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने 13 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जब्त कर लिया था. प्रारंभिक खबरों के अनुसार, चालक दल में से तीन-सुमेश, पी वी धनेश और श्यामनाथ के केरल से होने की पुष्टि की गई थी.

एमएससी (मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी) ने कहा कि वह चालक दल के 25 सदस्यों की कुशलक्षेम और जहाज की वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget