एक्सप्लोरर

'इस्राइल ने सीरिया पर किए मिसाइल हमले, हथियार डिपो को बनाया निशाना'

यूके आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स सीरिया में चल रहे गृह युद्ध की निगरानी कर रही एक संस्था है. इस संस्था का कहना है कि लेबनानी क्षेत्र से इस्राइल ने मिसाइल दागे और सीरिया के ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाया. ऑब्जर्वेटरी ने कहा, "कई मिसाइलों ने हिजबुल्लाह और ईरान के हथियार डिपो को निशाना बनाया."

दमिश्क: अमेरिकी फौज की देश से वापसी के बीच सीरिया ने इस्राइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सीरिया का आरोप है कि इस्राइली जंगी जहाजों ने सीरिया पर मिसाइल हमले किए हैं. हालांकि, सीरिया ने ये नहीं बताया कि हमला किन ठिकानों पर किया गया है. ये जानकारी सीरियाई स्टेट मीडिया ने देश की फौज के हवाले से दी है.

फौज के सूत्रों ने कहा, "लेबनानी क्षेत्र से इस्राइली जंगी जहाजों ने सीरिया पर मिसाइल हमले किए. हमने किसी भी टारगेट तक पहुंचने से पहले मिसाइलों को मार गिराया." हमले में हथियारों के एक डिपो को नुकसान पहुंचा और तीन सिपाही घयाल हो गए. सीरिया ने कहा कि हमले के पीछे की मंशा साफ नहीं है.

सीरियाई मीडिया ने इसके पहले जानकारी दी थी कि इस्राइली मिसाइलों को सीरिया ने मार गिराया है. एक इस्राइली महिला सैनिक ने मामले पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. इस्राइली आर्मी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बाद में कहा गया, "आईडीएफ के एक डिफेंस सिस्टम को सीरिया के एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों के जवाब में एक्टिवेट किया गया है."

यूके आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स सीरिया में चल रहे गृह युद्ध की निगरानी कर रही एक संस्था है. इस संस्था का कहना है कि लेबनानी क्षेत्र से इस्राइल ने मिसाइल दागे और सीरिया के ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाया. ऑब्जर्वेटरी ने कहा, "कई मिसाइलों ने हिजबुल्लाह और ईरान के हथियार डिपो को निशाना बनाया." वहीं, इसके मुताबिक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.

वहीं, लेबनान की मीडिया का कहना है कि इस्राइली वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में मॉक ड्रिल किया. 2011 की शुरुआत से चल रहे सीरियाई गृह युद्ध में ईरान के शामिल होने के बाद से इस्राइल ने गाहे बगाहे सीरिया पर हमले किए हैं. ईरान सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद का एक अहम सहयोगी है. अपने इस दुश्मन के बहाने इस्राइल सीरिया में हमले करता आया है और हर हमले को ये इसके और इसके समर्थन से सीरिया में ऑपरेट कर रहे हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने की कवायद बताता है.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget