एक्सप्लोरर

Israeli Attack: लेबनान में इजरायली हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन का आया बयान, जानें क्या कहा?

Israeli Attack: IDF ने कहा है कि वह आतंकी समूह की बुनियादी ढांचे को कमजोर करने के लिए लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले कर रहा है. इस बीच अमेरिका और ब्रिटने ने शांति बरतने की अपील की है.

Israeli Attack: इजरायल ने गुरुवार को लेबनान में आतंकी समूह हिजबुल्ला के कई ठिकानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमला किया. इजरायल पिछले तीन दिनों में लेबनान के भीतर पेजर ब्लास्ट और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट समेत कई तरह के हमले कर चुका है. इन हमलों को लेकर गुरुवार को पहली बार हिजबुल्ला एक टेलीविजन पर इजरायल की निंदा कर रहा था. जैसे ही हिजबुल्ला का भाषण समाप्त हुआ, इजरायली बम गिरने शुरू हो गए. इजरायली हमलों में 35 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है. 

आईडीएफ का कहना है कि वह हिजबुल्ला की आतंकवादी क्षमताओं और बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए लेबनान में हमले कर रहा है. आईडीएफ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'दशकों से हिजबुल्ला ने नागरिक घरों को हथियार बनाया है, उनके नीचे सुरंग खोद रखी है और नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया है. ऐसी स्थिति में दक्षिणी लेबनान एक युद्ध क्षेत्र में बदल गया है.' इसमें कहा गया है कि 'IDF उत्तरी इजरायल में सुरक्षा लाने के लिए काम कर रही है, ताकि निवासियों को उनके घरों में वापस लौटने में मदद मिल सके और युद्ध के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके.'

अमेरिका ने कूटनीतिक समाधान की बात कही
इस बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने इजरायल और हिजबुल्ला से संयम बरतने की अपील की है. अमेरिका ने कूटनीतिक समाधान की मांग करते हुए कहा कि इसी से युद्धविराम संभव है. दूसरी तरफ ब्रिटेन ने कहा कि इजरायल और हिजबुल्ला के बीच 'तत्काल युद्धविराम' होना चाहिए. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे के हवाले से कहा कि अमेरिका 'संभावित तनाव बढ़ने से भयभीत और चिंतित है.'

नए युद्ध का खतरा बढ़ा
गुरुवार का हमला ऐसे समय में हुआ जब हिजबुल्ला नेता सैयद हसन नसरल्लाह इस सप्ताह के शुरू में ईरान समर्थित लेबनानी समूह पर बम विस्फोटों के बाद पहली बार भाषण दे रहे थे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही प्रसारण शुरू हुआ, इजरायली लड़ाकू विमानों की आवाज आने लगी थी. इजरायली बमबारी ने बेरूत की इमारतों को हिलाकर रख दिया. इस हमले के बाद एक नए युद्ध की संभावना बढ़ गई है. 

यह भी पढ़ेंः हिजबुल्ला चीफ का भाषण खत्म होते ही बम बरसाने लगा इजरायल, IDF ने कहा- आतंकवाद को खत्म कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget