एक्सप्लोरर

Arrow 3: इजरायल ने पहली बार किया एरो 3 इंटरसेप्टर का इस्तेमाल, जानिए क्या है इसकी खासियत?

Israel-Gaza War: हूती विद्रोहियों के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने एरो 3 मिसाइल इंटरसेप्टर का इस्तेमाल किया. इस बात की पुष्टि इजरायली सेना ने की है.

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में जारी जंग में युद्धविराम लागू करने के संयुक्त राष्ट्र के असफल प्रयासों के बीच इजरायल ने शुक्रवार (10 नंवबर) को पुष्टि की कि उसने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ अपने एरो 3 मिसाइल इंटरसेप्टर का इस्तेमाल किया था.  

इससे पहले इजरायली सेना ने गुरुवार (9 नवंबर) को घोषणा की थी कि उसके हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर ने लाल सागर से इजरायल की ओर आ रहे एक टारगेट को रोक कर उसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया था.

इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफटर्म एक्स पर पोस्ट किया, "इजरायली एयर डिफेंस ने आज शाम सफलतापूर्वक एरो 3 इंटरसेप्टर लॉन्च किया, जिससे लाल सागर क्षेत्र में इजरायल की ओर लॉन्च किए गए टारगोट को प्रभावी ढंग से रोक दिया गया.

पहली बार एरो 3 इंटरसेप्टर का इस्तेमाल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एरो 3 इंटरसेप्टर के लॉन्च की घोषणा यमन में हूती विद्रोहियों की ओर से इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की एक सीरीज लॉन्च करने के दावे के बाद की गई.
इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक बयान में कहा कि एरो 3 को 2017 में तैनात किया गया था. तैनाती के बाद से यह पहला पहला ऑपरेशनल इंटरसेप्शन था.

क्या है एरो 3 इंटरसेप्टर?
एरो 3 इंटरसेप्टर दुनिया की सबसे एडवांस वायु और मिसाइल रक्षा प्रणालियों में से एक है. एरो 3 को विशेष रूप से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. इस मिसाइल को इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने बनाया है. यह सिस्टम, इजरायली मिसाइल रक्षा संगठन और अमेरिकी मिसाइल रक्षा एजेंसी के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.

इसे ईरान के हमले के मद्देनजर खतरे को रोकने के लिए विकसित किया गया था. कथित तौर पर हाइपरसोनिक एरो 3,  एरो 2 की तुलना में ज्यादा स्पीड के साथ और अधिक ऊंचाई पर चलती है.

हूती विद्रोहियों ने इलियट हमले की जिम्मेदारी ली  
यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल के इलियट स्थित सैन्य ठिकानों और सहित संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए गए बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने की जिम्मेदारी ली. इस हमले को एरो 3 ने इंटरसेप्ट कर नाकाम बना दिया. 

इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने शुक्रवार को गाजा में इजरायल के विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल की जांच का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी क्षेत्र में इन हथियारों के अंधाधुंध इस्तेमाल से काफी नुकसान हो रहा है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि उनके सशस्त्र बलों ने इजरायल के कई क्षेत्रों पर सीधे हमले का किए और बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: गाजा में अल-कुद्स अस्पताल से महज 20 मीटर दूर इजरायली टैंक, मरने वालों का आंकड़ा 12 हजार पार | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget