एक्सप्लोरर

कोरोना: इजराइल में 27 दिसंबर से शुरू होगा टीकाकरण, नेतन्याहू बोले- मैं लगवाना चाहता हूं पहला टीका

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन टीकाकरण अभियान 27 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें एक दिन में 60,000 लोगों को टीका लगाया जाएगा. उन्होंने 90 लाख की आबादी वाले इस देश में टीके की इतनी संख्या को ‘पर्याप्त’ बताया.

अबूधाबी: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि उनके देश में लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाने का काम 27 दिसंबर से शुरू हो जाएगा. इसी के साथ इजराइल, अपने नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले दुनिया के शुरुआती देशों में शुमार हो जाएगा.

नेतन्याहू का यह बयान तब आया है जब संयुक्त अरब अमीरात ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 से रोकथाम के लिए चीन के टीके का शेखडोम महासंघ में परीक्षण किया गया और यह 86 प्रतिशत प्रभावी रहा. अमीरात के बयान में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इसमें दवा के प्रभावी होने के संबध में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बताया गया.

इससे पहले बुधवार को नेतन्याहू ने फाइजर के टीके की पहली खेप आने पर प्रसन्नता व्यक्त की थी और इसे देश के लिए‘‘ जश्न का दिन ’’ बताया था. उन्होंने कहा,‘‘ मुझे इस टीके पर विश्वास है. मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में इसे उचित मंजूरी मिल जाएगी.’’ नेतन्याहू ने कहा कि वह टीका लगवाने वाले पहले शख्स बनना चाहते हैं, ताकि लोगों के सामने एक उदाहरण पेश किया जा सके.

उन्होंने कहा कि जन टीकाकरण अभियान 27 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें एक दिन में 60,000 लोगों को टीका लगाया जाएगा. उन्होंने 90 लाख की आबादी वाले इस देश में टीके की इतनी संख्या को ‘पर्याप्त’ बताया.

जिन लोगों को टीका लग जाएगा उन्हें विशेष कार्ड या फोन के लिए ऐप दिए जाएंगे,ताकि वे बेरोकटोक घूम सकें और अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने और दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर सकें. नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हम वायरस को समाप्त करने जा रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget