एक्सप्लोरर

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! भारत-PAK तक बवाल, नसरल्लाह की मौत के 48 घंटे दुनिया पर कितने भारी

Israel Lebanon War: नसरल्लाह की मौत के बाद से ही मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट सुनाई देने लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि वो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत करेंगे.

Israel Lebanon War: इजरायल का हिजबुल्लाह के खिलाफ मिशन 'न्यू ऑर्डर' अपने चरम पर है. हिजबुल्लाह के लड़ाकों के खात्मे के लिए इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) लगातार लेबनान में एयर स्ट्राइक कर रही है. इजरायल ने मध्य बेरूत में सोमवार (30 सितंबर) को भी हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी है. लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजयरायली हमलों में अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 359 लोग घायल हुए हैं.

एक दिन पहले ही इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ भी जंग छेड़ दी है. हूती विद्रोहियों की ओर से इजरायल के शहरों पर रॉकेट दागने के बाद से आईडीएफ ने यमन में भी एयर स्ट्राइक शुरू कर दी है. हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराने के लिए इजरायल ने मिशन 'न्यू ऑर्डर' को अंजाम दिया था. हमास के समर्थन में नसरल्लाह ने इजरायल के खिलाफ जंग छेड़ दी थी. 

नसरल्लाह संग हिजबुल्लाह के कई अधिकारियों की मौत

बीते एक हफ्ते से जारी इजरायल के हमलों में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह समेत कई बड़े अधिकारी मौत की नींद सो चुके हैं. हिजबुल्लाह की सेंट्रल काउंसिल के डिप्टी हेड नाबिल कौक की रविवार (29 सितंबर) को इजरायली हमले में मौत हो गई. 

आईडीएफ के लेबनान में किए जा रहे हमलों में नसरल्लाह की बेटी जैनब, रादवान फोर्सेज का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील, कमांडर अहमद वेहबे, अली कराकी, ड्रोन यूनिट का हेड मोहम्मद सुरूर, मिसाइल यूनिट का चीफ इब्राहिम कोबीसी समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायली हमलों पर क्या कहा?

हसन नसरल्लाह की मौत के बाद से ही मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट सुनाई देने लगी है. इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत करेंगे. बाइडेन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध से बचना चाहिए.

यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ IDF ने छेड़ी जंग

इजरायल ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर रविवार (29 सितंबर) को बमबारी की. इजरायली एयर फोर्स ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले पावर प्लांट और बंदरगाह को निशाना बनाया. इन हमलों में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि आईडीएफ की ओर से की गई है.

नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी

हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि नसरल्लाह न कि सिर्फ एक आतंकवादी था, बल्कि वो पूरे पश्चिम एशिया में ईरान के आतंक का मुख्य हिस्सा था. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी कोई जगह नहीं, जहां हम पहुंच नहीं सकते हैं. 

बेंजामिन नेतन्याहू ने नसरल्लाह को इजरायल के खिलाफ ईरान का हथियार बताया. इसके साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वो हमला करने का बिलकुल भी न सोचे. नेतन्याहू ने कहा कि अगर तुम्हें कोई मारने के लिए उठे तो पहले उसे खत्म कर दो.

भारत-पाकिस्तान में नसरल्लाह की मौत पर प्रदर्शन

भारत के राज्य जम्मू-कश्मीर में नसरल्लाह की मौत पर घाटी में बड़ी संख्या में लोगों ने मार्च निकालकर अपना विरोध जताया. कश्मीर के शिया बहुल इलाकों में ये प्रदर्शन किए गए. जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने नसरल्लाह की मौत के बाद अपना चुनाव अभियान रोक दिया.

पाकिस्तान के कराची में भी अमेरिकी दूतावास तक लोगों ने मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच बवाल भी हुआ. पाकिस्तानी पुलिस ने लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें:

Israel-Lebanon Conflict: इजरायल के हवाई हमले से लेबनान में तबाही, 45 की गई जान, 76 घायल, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget