एक्सप्लोरर

इजरायल की अर्थव्यवस्था हुई कमजोर, मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा, अब क्या करेंगे नेतन्याहू?

Israel News: इजरायल इस समय हमास के साथ में युद्ध कर रहा है.इसका असर अब देश की आर्थिक स्थिति पर भी पढ़ रहा है.

Israel News: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को चेतावनी दी कि इजरायल में बढ़ते राजनीतिक तनाव और गाजा में जारी लड़ाई से देश की आर्थिक और वित्तीय स्थिरता कमजोर हो रही है. मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इजरायल की सुरक्षा और आर्थिक विकास को लेकर अनिश्चितता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. 

देश के हाई-टेक सेक्टर को बड़ा खतरा है क्योंकि यह इजरायल की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और सरकार को बड़ा टैक्स रेवेन्यू देता है. इसके अलावा सरकार के विवादास्पद न्यायिक सुधारों और युद्ध के कारण देश की वित्तीय स्थिति पर भी दबाव बढ़ रहा है.

बढ़ रही हैं इजरायल की मुश्किलें

मूडीज ने कहा कि बिगड़ते हालात इजरायल की अर्थव्यवस्था और सरकार की वित्तीय स्थिति पर बुरा असर डाल सकते हैं और देश की संस्थागत व्यवस्था भी कमजोर हो सकती है. पिछले साल फिच और मूडीज दोनों ने इजरायल की क्रेडिट रेटिंग घटा दी थी और चेतावनी दी थी कि भविष्य में इसे और भी डाउनग्रेड किया जा सकता है. मंगलवार की रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि इजरायल की रेटिंग पर अब भी खतरा बना हुआ है और आर्थिक हालात में सुधार नहीं हुआ तो आगे और गिरावट आ सकती है.

रेटिंग एजेंसी ने इजरायल की आर्थिक चुनौतियों को लेकर चिंता जताई है. रिपोर्ट में कहा गया कि इजरायल को गंभीर राजनीतिक और सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है. देश की राजनीतिक प्रणाली भी काफी बंटी हुई है, जिससे सरकार की नीतियों को लागू करना मुश्किल हो रहा है. इसके अलावा धार्मिक अल्पसंख्यकों की कम श्रम भागीदारी के कारण आर्थिक असमानता और सामाजिक तनाव बढ़ रहा है. 

कम कर दी गई थी रेटिंग

सितंबर में मूडीज ने इजरायल की क्रेडिट रेटिंग घटाकर A2 से Baa1 कर दी थी. इसका कारण सरकारी संस्थाओं की कमजोर होती गुणवत्ता और युद्ध के दौरान बढ़ते खर्च को बताया गया था. क्रेडिट रेटिंग कम होने से सरकार, व्यवसायों और आम लोगों के लिए लोन लेना महंगा हो जाता है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार, जिसमे वित्त मंत्री बेजालेल स्मोत्रिच भी शामिल हैं, ने मूडीज की रिपोर्ट को गलत बताया और आरोप लगाया कि रेटिंग एजेंसी इजरायल की स्थिति को जानबूझकर खराब दिखा रही है.

सितंबर 2023 में, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मूडीज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें बताया कि न्यायिक सुधार के बाकी प्रावधान तभी लागू किए जाएंगे, जब उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget