एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालते ही ईरान में शुरू होगा एक्शन, इजरायल पहुंचे अमेरिकी कमांडर, परमाणु ठिकानों पर हमले का प्लान तैयार!

Attack on Iran : अमेरिका में ट्रंप के सत्ता में वापस आने के बाद इजरायल की ताकत दोगुनी हो जाएगी. वहीं ईरान पर हमले का खतरा पहले से बढ़ सकता है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर हमेशा आक्रामक रहे हैं.

Israel-America-Iran War : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता आते ही ईरान पर एक्शन शुरू हो सकता है. अमेरिका के सेंट्रल कमांड के डिप्टी कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर ने पिछले सप्ताह इजरायल का दौरा किया. इस दौरे के दौरान कूपर ने इजरायली सेना के मेजर जनरल अमीर बाराम से मुलाकात की. इस दौरान उन दोनों के बीच ईरान के परमाणु ठिकानों पर संभावित हमले की तैयारी को लेकर चर्चा हुई है. इसके अलावा बाइडन प्रशासन की ओर से रोके गए हथियारों की आपूर्ति को भी पूरा करने पर चर्चा हुई है. इन हथियारों में 1,700 भारी बम, और 134 डी9 कैटरपिलर बुलडोजर भी शामिल है.

इजरायली वेबसाइट वायनेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार नहीं किया कि वह ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का आदेश नहीं दे सकते हैं. वहीं, ईरान भी अमेरिका में ट्रंप के सत्ता में लौटने को लेकर अपनी तैयारी कर रहा है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा, “साल 2025 ईरानी परमाणु मुद्दे के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा. ईरान को लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी इजरायल को काफी मजबूत कर देगी.”

ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का रूख रहा है आक्रामक

अमेरिका और इजरायल लगातार ये कहते रहे हैं कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम है. ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का रूख काफी आक्रामक रहा है. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की आशंका है. ट्रंप खुद भी यह कह चुके हैं कि ईरान के मामले में वह किसी भी कार्रवाई करने से इनकार नहीं करते हैं. जिससे यह समझा जा सकता है कि ट्रंप की वापसी ईरान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

इजरायली सेना ने क्या कहा?

इजरायल की सेना (IDF) के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी डिप्टी कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर ने कई इजरायली वायुसेना के अड्डों का भी दौरा किया. उन्होंने ऑपरेशनल गतिविधियों की समीक्षा करते हुए यमन से आने वाले खतरों और अमेरिकी सेना के सहयोग को लेकर भी चर्चा की.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में इन दो भारतीय कंपनियों पर बड़ा एक्शन! लगाया आपराधिक साजिश का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget