एक्सप्लोरर

Israel Hamas Attack: 'लड़ाई हमास ने शुरू की, खत्म हम करेंगे', इजरायली PM नेतन्याहू की जंग के बीच चेतावनी

Israel Hamas: इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक संबोधन में कहा कि इजरायल युद्ध में है. हम यह युद्ध नहीं चाहते थे. इसे सबसे क्रूर तरीके से शुरू किया गया था.

Israel Hamas War: इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) के बीच बीते 7 अक्टूबर से जंग जारी है. इन 3 दिनों के दौरान युद्ध की वजह से अब तक गाजा और वेस्ट बैंक में 704 लोगों की मौत हुई है और 2,616 लोग घायल हो चुके है. वहीं इजरायल में 900 लोगों की मौत हो चुकी है और 3800 घायल है. इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया है लेकिन खत्म हम करेंगे.

आपको बता दें कि हमास के तरफ से युद्ध शुरू करने के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 3,00,000 सैनिक जुटाए हैं. जबकि टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 1973 के योम किप्पुर युद्ध में इजरायल ने 400,000 रिजर्व सैनिकों को बुलाया था. 

'इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी'
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक संबोधन में कहा, "इजरायल युद्ध में है. हम यह युद्ध नहीं चाहते थे. इसे सबसे क्रूर तरीके से शुरू किया गया था. हालांकि इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया, लेकिन इजरायल इसे खत्म कर देगा." पीएम नेतन्याहू ने हमास पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि हमास समझ जाएगा कि उन्होंने हम पर हमला करके ऐतिहासिक गलती की है. हम ऐसी कीमत वसूलेंगे जो उन्हें और इजरायल के अन्य दुश्मनों को आने वाले दशकों तक याद रहेगी.

हमास की तुलना ISIS से
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बंधक बनाए गए लोगों की दुर्दशा पर बोलते हुए कहा कि हमास ने निर्दोष इजरायलियों के खिलाफ जो क्रूर हमले किए, ये चौंकाने वाले हैं. उनका घरों में घुसकर परिवारों को मारना, फेस्टिवल में सैकड़ों की संख्या में  युवाओं की हत्या करना, बच्चों और बुजुर्गों का अपहरण करना. ये सब बर्बरता है. उन्होंने हमास की तुलना ISIS से की और उसे हराने का आह्वान किया. इसके अलावा उन्होंने संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित अन्य विश्व नेताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया.

ये भी पढ़ें:हमास-इजरायल 'युद्ध' में अब तक गई 1300 से ज्यादा लोगों की जान, बेंजामिन नेतन्याहू बोले, 'हमारा बदला अभी बस शुरू ही हुआ है' | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget