एक्सप्लोरर

ईरान को तबाह करने की तैयारी कर रहा इजरायल! अमेरिका के लीक दस्तावेजों से मचा हड़कंप

Israel Iran War: इन दस्तावेजों में इजरायल के सैन्य अभ्यासों को पूरे डिटेल में दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि इजराइल अब ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है. US एजेंसियां इसकी जांच कर रही है.

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में इजरायल इस समय कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. इजरायली हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि हमास खत्म नहीं हुआ है. हमास के बाद अब इजरायल का अगला टारगेट ईरान है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खूफिया एजेंसी का एक दस्तावेज लीक हुआ है, जिसमें इजरायल अब ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में है.

ईरान पर हमले की तैयारी में है इजरायल

अमेरिका की सैटेलाइट नेशनल जियोस्पेशियल-इंटेलिजेंस एजेंसी (NGA) ने कुछ ऐसी तस्वीरें कैद की है, जिसमें इजरायल की सेना की तैयारियों को देखकर लगता है कि वह बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है. 15 और 16 अक्टूबर 2024 को ईरान को समर्थन देने वाले कई टेलीग्राम एकाउंट से इस तरह के दो दस्तावेज शेयर भी किए गए थे. इन दस्तावेजों में इजरायल के सैन्य अभ्यासों को पूरे डिटेल में दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि इजराइल अब ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है.

ईरान ने एक अक्टूबर 2024 को इजरायल पर करीब 200 मिसाइलों से अटैक किया था, जिसके बाद पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी हुई थी कि आखिर इजरायल कैसे बदला लेगा. हालांकि अभी तक इजरायल ने ईरान को उस हमले का जवाब नहीं दिया है. ऐसे में दोनों देशों के बढ़ते तनाव के बीच इस दस्तावेज का खुलासा काफी अहम माना जा रहा है.

अमेरिका के लीक दस्तावेजों में क्या दिखा?

दोनों दस्तावेजों में से एक का टाइटल है, "इजराइल: वायु सेना ईरान पर हमले की तैयारी जारी रखे हुए है" इजरायली सैन्य तैयारियों में कथित तौर पर हवा से हवा में विमानों में ईंधन भरने के अभियान, खोज और बचाव अभियान और संभावित ईरानी हमलों के मद्देनजर मिसाइल को फिर से स्थापित करने की स्थिति को दिखाया गया है. दूसरे दस्तावेज में हथियारों और अन्य सैन्य संपत्तियों को रणनीतिक स्थानों पर ले जाने की तैयारी नजर आती है. 

इन खुफिया दस्तावेजों के कथित तौर पर लीक होने की खबर के बाद मेरिकी खुफिया एजेंसियां और एफबीआई संयुक्त रूप से इसकी जांच कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानकारी कैसे लीक हुई और क्या और दस्तावेज लीक हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें : नेतन्याहू के घर हमले से भड़का इजरायल! बेरूत और गाजा पर बरसा रहा कहर, निशाने पर हिजबुल्लाह-हमाससै

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget