एक्सप्लोरर

लेबनान में इजरायल के कमांडर समेत 8 फौजियों की गई जानः PM बेंजामिन नेतन्याहू का बयान- 2024 जीत का होगा साल

Israel Lebanon Conflict Row: लेबनान के दक्षिणी हिस्से में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान बुधवार को इजरायली सेना के एक कैप्टन समेत 15 जवानों की मौत हो गई.

Israel-Lebanon Conflict Row: इजरायल और हिजबुल्लाह की तनातनी के बीच लेबनान में इजरायल के कमांडर समेत 8 फौजियों की जान चली गई. बुधवार (दो अक्टूबर, 2024) को इजरायल की मिलिट्री की ओर से जानकारी दी गई कि लेबनान में उनकी टीम का कमांडर मार गिराया गया है. यह लेबनान में घुसपैठ के बाद इजराइल की ओर से घोषित पहली युद्ध से जुड़ी मौत है. न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' और 'स्काई न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान 22 साल के कैप्टन एतन इत्जाक ऑस्टर (Captain Eitan Itzhak Oster) के रूप में की गई है. वह 'इगॉज यूनिट' में तैनात था. 

इस बीच, 'स्काई न्यूज अरेबिया' को इजरायली सूत्रों की ओर से खबर दी गई कि दक्षिणी लेबनान में हुई झड़पों के दौरान सात इजरायल के सैनिक मार गिराए गए हैं. हालांकि, हिजबुल्लाह और ईरान के खिलाफ अपने अभियान को लेकर आगे बढ़ रहे इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देश के न्यू ईयर के मौक पर बड़ा दावा किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा, "यह संपूर्ण विजय का वर्ष होगा."

IDF ने शहीदों को याद करते हुए किया यह पोस्ट:

मिडिल ईस्ट पर क्या आया अमेरिका का बयान? 

उधर, इजरायल पर ईरान के हमले की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है. यूएस ने ईरान से दो टूक कहा, "अब आगे इजरायल पर हमला न करे. ईरान प्रॉक्सी आतंकी संगठनों को भी हमले करने से रोके. मिडिल ईस्ट में हितों और सैनिकों की सुरक्षा करने मे अमेरिका हिचकेगा नहीं. इजरायल की रक्षा के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है."

ईरान के सर्वोच्च नेता ने हिजबुल्लाह चीफ को चेताया था

इस बीच, सूत्रों के हवाले से 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट में बताया गया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्ला को इजरायली साजिश के बारे में चेताया था. ईरानी सूत्रों की मानें तो अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायली हमले में मारे जाने से कुछ दिन पहले हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह को लेबनान से भागने की चेतावनी दी थी. फिलहाल अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में वरिष्ठ सरकारी रैंकों की इजरायली घुसपैठ को लेकर बहुत चिंतित हैं. (एबीपी न्यूज संवाददाता विशाल पांडे के इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें - Exclusive: ईरान के 200 मिसाइल्स वाले अटैक के बाद अब क्या करेगा इजरायल? राजदूत रुविन अजार ने बताया NEXT प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget