एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: हमास के चंगुल से छुड़ाने के लिए क़तर पहुंचे बंधकों के परिजन, PM से की मुलाकात, जानें क्या हुई बातचीत

Qatar PM Meets Israeli Hostages Families: जंग के बीच क़तर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने इजरायली बंधकों के परिवारों से मुलाकात की. साथ ही उन्हें छुड़ाने का आश्वासन दिया.

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को आज रविवार (07 जनवरी) को तीन महीने पूरे हो जाएंगे. इजरायल का दावा है कि इन तीन महीनों में हमास के शीर्ष कमांडर ढेर हो चुके हैं. इस बीच शनिवार को कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने हमास की ओर से बंधक बनाए गए इजरायली परिवारों से मुलाकात की. 

टाइम्स ऑफ़ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, कतर के पीएम ने छह बंधकों के रिश्तेदारों से बात की. इस दौरान गाजा पट्टी से उनके प्रियजनों को वापस लाने के लिए फिर से बातचीत शुरू करने का वादा किया. हालांकि थानी ने इस दौरान यह भी बताया कि बीते मंगलवार को बेरूत में चरमपंथी समूह के उपनेता सालेह अल-अरौरी और गाजा-सत्तारूढ़ समूह के कई अन्य वरिष्ठ सदस्यों की एक हमले में हत्या से बातचीत और अधिक जटिल हो गई है. बता दें कि सालेह अल-अरौरी की मौत के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया गया है. 

छह इजरायली परिवारों ने की मुलाकात 

अरौरी की हत्या के बाद, हमास ने कथित तौर पर कतर और मिस्र के माध्यम से बातचीत रोक दी. हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को बंधकों के रिश्तेदारों से वादा किया कि उनकी वापसी के लिए बातचीत जारी है. रिपोर्ट के अनुसार, हमास द्वारा बंधक बनाए गए छह इजरायली बंधकों के परिवारों ने अधिकारियों के साथ बैठक के लिए शुक्रवार को दोहा की यात्रा की, जहां हमास के नेता भी रहते हैं. यह पहली बार है कि बंधकों के परिवारों ने कतर का दौरा किया है.

कतर के विदेश मंत्रालय में भी की बात 

रिपोर्ट के मुताबिक, बंधकों के परिवारों ने शनिवार को कतर के विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल-खुलैफी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कतरी प्रधानमंत्री से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान कतर के प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि उनको इस बातचीत के बाद एहसास हुआ कि पीड़ित परिवार किस पीड़ा से गुजर रहे हैं.

 ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: खार्किव पर नॉर्थ कोरिया की मिसाइलें दाग रहा रूस? यूक्रेन ने दिखाए सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget