एक्सप्लोरर

Israel Hamas War Live: 'खुद की रक्षा के लिए हम इजरायल के कदमों का समर्थन करते हैं', बेंजामिन नेतन्याहू से बोले ऋषि सुनक

Israel Hamas War Live Updates: इजरायल-हमास युद्ध का 13वां दिन है. इस बीच इजरायल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक तेल अवीव पहुंचे. यहां उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की.

Key Events
Israel Hamas War Live Updates USA Joe Biden Iran Benjamin Netanyahu missile drone programs Israel Hamas War Live: 'खुद की रक्षा के लिए हम इजरायल के कदमों का समर्थन करते हैं', बेंजामिन नेतन्याहू से बोले ऋषि सुनक
इजरायल हमास युद्ध
Source : ABP Live

Background

Israel Hamas War Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार (19 अक्टूबर 2019) को कहा कि उन्होंने जो देखा, उसके आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि गाजा अस्पताल में जानलेवा विस्फोट ‘किसी दूसरी टीम’ ने किया था, न कि इजरायली सेना ने. बाइडन ने विस्फोट के लिए फलस्तीनी उग्रवादी समूह ‘इस्लामिक जिहाद’ को जिम्मेदार ठहराने के इजरायल के दावे को स्वीकार किया.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यहां इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात के दौरान कठिन सवाल पूछे. उन्होंने नेतन्याहू से कहा, ‘‘मैं कल गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट से दुखी और व्यथित हूं. मैंने जो देखा है, उसके आधार पर तो ऐसा लगता है कि यह किसी और टीम ने किया है, आपने नहीं.’’ बाइडन ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बारे में पक्की जानकारी नहीं है कि गाजा के बीचों बीच स्थित अल-अहली बाप्टिस्ट अस्पताल में विस्फोट किसने किया.

हमास के साथ जारी संघर्ष के बीच इजराइल के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए यहां आए बाइडन ने बाद में ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें ‘‘इजराइली लोगों के साहस, प्रतिबद्धता और बहादुरी के सम्मान में यहां आने पर गर्व है. पिछले सप्ताह के आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिकी आपके साथ शोक मना रहे हैं.’’

अस्पताल में विस्फोट में सैकड़ों लोग मारे गये हैं जिसके लिए हमास और इजराइल दोनों ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. इजराइल ने दावा किया है कि ‘इस्लामिक जिहाद’ की ओर से दागा गया रॉकेट गलत दिशा में चला गया और यह घटना हुयी. हालांकि संगठन ने इस दावे को खारिज कर दिया है.

अस्पताल में विस्फोट होने के बाद इजराइल के उसकी रक्षा के अधिकार के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के नेतृत्व वाले राजनयिक प्रयास पटरी से उतर गये हैं और जॉर्डन के अम्मान में राष्ट्रपति बाइडन तथा अरब नेताओं के बीच प्रस्तावित शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है.

जॉर्डन के विदेश मंत्री आयमान सफादी ने ऐलान किया कि अम्मान में बुधवार को बाइडन की होने वाली बैठकों को रद्द कर दिया गया है. बाइडन ने नेतन्याहू के साथ मुलाकात में उनसे कहा, ‘‘मैं यहां बहुत सामान्य वजह से आया हूं. मैं चाहता हूं कि इजराइल और दुनिया के लोग जानें कि अमेरिका का रुख क्या है.’’

बाइडन ने कहा कि हमास ने 33 अमेरिकियों समेत कई लोगों की हत्या कर दी. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमास सभी फलस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता और उसने उन्हें केवल पीड़ा पहुंचाई है.’’ उन्होंने इजराइल के लिए समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि इजराइल को अपनी रक्षा के लिए जो चाहिए, उसके पास हो.

नेतन्याहू ने इजराइल आने और समर्थन जताने के लिए बाइडन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमास के अपराधों में दुष्कर्म, अपहरण, छोटे बच्चों को निशाना बनाना और आगजनी आदि शामिल हैं.

19:38 PM (IST)  •  19 Oct 2023

अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरीक को लेबनान छोड़ृने को कहा

इजरायल-हमास जंग को लेकर इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीमा तनाव बढ़ गया है. द गार्जियन के मुताबिक इसे लेकर बेरूत में अमेरिकी और ब्रिटिश दूतावासों ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने के लिए कहा है. ब्रिटिश दूतावास ने चेतावनी जारी कर कहा, यदि आप वर्तमान में लेबनान में हैं तो अभी वहां से निकल जाएं."

18:55 PM (IST)  •  19 Oct 2023

इजरायली बमबारी में मारे गए फलस्तीनीयों के प्रति कम सहानुभूति

यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में फल्सतीनी मिशन के प्रमुख अब्दालरहीम अलफर्रा ने अलजजीरा को बताया, "फलस्तीन के हजारों लोगों के प्रति बहुत कम सहानुभूति है जो इजरायल की बमबारी के कारण मारे गए."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget