एक्सप्लोरर

ईरान की नाक के नीचे से तेल निकाल लाए ट्रंप! अमेरिकी सचिव के बयान से बवाल, व्हाइट हाउस ने सफाई में क्या कहा?

America Escort Oil Tanker: अमेरिका के ऊर्जा सचिव ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके फौरन बाद उन्हें अपनी बात से पलटना पड़ा. व्हाइट हाउस ने इसे गलती बताकर टाल दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज है.

अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डाला. इसमें उन्होंने दावा किया कि US नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर की पूरी सुरक्षा करते हुए उसे एस्कॉर्ट किया. लेकिन पोस्ट डालने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने उसे डिलीट कर दिया. अब इस पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. वहीं, ईरान ने इस दावे को नकार दिया है.

अमेरिकी ऊर्जा सचिव ने क्या दावा किया था?

क्रिस राइट ने X पोस्ट में लिखा था, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ चल रहे मिलिट्री ऑपरेशंस के दौरान ग्लोबल एनर्जी की स्थिरता बनाए रखे हुए हैं. US नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक ऑयल टैंकर को सफलतापूर्वक एस्कॉर्ट किया है ताकि तेल वैश्विक बाजारों में लगातार बहता रहे.'

अमेरिका के ऊर्जा सचिव का ये दावा इसलिए भी ध्यान खींच रहा है क्योंकि उन्होंने इसे ट्रंप सरकार की बड़ी कामयाबी बताया था. उन्होंने कहा कि ट्रंप ग्लोबल एनर्जी को स्थिर रखने में लगे हैं, लेकिन पोस्ट डिलीट होने के बाद अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पोस्ट हटा दी गई? क्या दावा सच था या फिर कोई गलतफहमी?

ऑइल टैंकर एस्कॉर्ट पर व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी केरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रिफिंग में सफाई दी. उन्होंने कहा, 'US नेवी ने अभी तक किसी टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है. वह पोस्ट जल्दी डिलीट कर दी गई. अमेरिका के एनर्जी डिपार्टमेंट के एक स्पोक्सपर्सन ने भी कन्फर्म किया कि ये वीडियो क्लिप गलत कैप्शन के साथ पोस्ट हुई थी, इसलिए डिपार्टमेंट के स्टाफ ने इसे हटा दिया.'

लेविट ने ये भी कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने नेवी को टैंकर एस्कॉर्ट करने का ऑप्शन रखा है और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा. फिलहाल ऐसा कोई एक्शन नहीं लिया गया है. पेंटागन और मिलिट्री ऑफिशियल्स ने भी बताया कि शिपिंग इंडस्ट्री की तरफ से रोजाना एस्कॉर्ट की रिक्वेस्ट आ रही है, लेकिन अभी रिस्क ज्यादा होने की वजह से नेवी मना कर रही है.

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तेल की कीमतों में बूम

ये पोस्ट ऐसे समय पर आई जब गल्फ इलाके में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. अमेरिका और इजरायल ने हाल ही में ईरान पर हमले किए थे, जिसके बाद पूरा इलाका उबाल पर है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है जहां से रोजाना लाखों बैरल तेल गुजरता है. अगर यहां कोई दिक्कत होती है तो पूरी दुनिया के तेल के दाम आसमान छू सकते हैं.

ईरान की तरफ से भी इस पूरे मामले पर इनकार किया गया है, लेकिन ये घटना गल्फ में बढ़ते तनाव को और हाइलाइट कर रही है. दुनिया भर के एनर्जी मार्केट इस पर नजर रखे हुए हैं. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोई समस्या हुई तो भारत जैसे देशों पर भी असर पड़ सकता है क्योंकि हमारा बड़ा हिस्सा तेल इसी रास्ते से आता है. अभी स्थिति पर नजर रखना जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का काम नफरत नहीं 'शुद्ध सात्विक प्रेम फैलाना...', लंदन में बोले मोहन भागवत
'RSS का काम नफरत नहीं शुद्ध सात्विक प्रेम फैलाना...', लंदन में बोले मोहन भागवत
नेपाल बाढ़: ‘चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान जारी’, क्या बोले भारतीय राजदूत?
नेपाल बाढ़: ‘चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान जारी’, क्या बोले भारतीय राजदूत?
ट्रंप के हाथ पर गहरा हुआ चोट का निशान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
ट्रंप के हाथ पर गहरा हुआ चोट का निशान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
US के ईरानी तेल टैंकरों पर अटैक से भड़के गालिबफ कहा - 'नियम बदल गए अब हमले...'
US के ईरानी तेल टैंकरों पर अटैक से भड़के गालिबफ कहा - 'नियम बदल गए अब हमले...'

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: 5 मंजिला इमारत ढही, 50 जिंदगियों पर संकट !
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: मोती बाग इलाके में गिरी इमारत...मलबे में दबे 50 लोग!
CM Yogi in Chitrakoot: CM yogi ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। CM Yogi Speech

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
Watch: सत्य निकेतन में हादसे का पता इस वीडियो से चला, हादसे के ढाई घंटे बाद निकला स्टूडेंट
Watch: सत्य निकेतन में हादसे का पता इस वीडियो से चला, हादसे के ढाई घंटे बाद निकला स्टूडेंट
वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल
वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
Maruti Ertiga से लेकर Fronx तक, कंपनी इन मॉडल्स के ला रही फेसलिफ्ट
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
एक एकड़ में अनार से कितना कमा सकते हैं किसान, जान लें हिसाब-किताब
कितनी पुरानी है Delhi University? किसने करवाया था निर्माण
कितनी पुरानी है Delhi University? किसने करवाया था निर्माण
Embed widget