एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: इजरायली PM नेतन्याहू ने चीन और रूस से मांगी मदद! बंधकों की रिहाई को लेकर की अपील

Israel Hamas War: इजरायल गाजा पट्टी में हमास के साथ भीषण युद्ध में उलझा हुआ है, जहां अब तक करीब 8,000 हमास लड़ाकों समेत 20,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.

Benjamin Netanyahu Appeal From China Russia: फिलीस्तीन के चरमपंथी समूह हमास ने बीते 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर दिया था. इस दौरान उन्होंने इजरायल के अश्लोकन शहर में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना कर गाजा पट्टी ले गए. इसके बाद से ही इजरायल लगातार बंधकों को रिहा करने के लिए कोशिश कर रहा है. उन्होंने हाल ही में हमास के साथ युद्ध विराम की घोषणा की थी और इजरायली बंधकों के बदले में फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था. 

हालांकि, इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील की है कि वे 7 अक्टूबर से हमास द्वारा बंदी बनाए गए अपने-अपने देशों के नागरिकों को रिहा करने के लिए बात करें. नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति से विशेष रूप से नोआ अरगमानी की रिहाई के लिए अपील की है, जिनकी मां लियोरा चीन से हैं और वो कैंसर की मरीज हैं.

इजरायली प्रधानमंत्री का रूस और चीन से अनुरोध
इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इजरायल में चीनी राजदूत कै रन के माध्यम से राष्ट्रपति शी से अपील की है कि वह लियोरा की ओर से बात करें, ताकि वह (लियोरा) मरने से पहले अपनी बेटी से मिल सकें. नेतन्याहू ने कै को सूचित किया है कि मां अपनी बेटी को आखिरी बार देखना चाहती है और इसके लिए वो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मदद चाहती हैं.

इजरायली प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है और उनसे गाजा पट्टी में हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों की तरफ से बंदी बनाए गए रूसी नागरिकों की ओर से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. गौरतलब है कि पुतिन का ईरान सरकार के साथ अच्छा तालमेल है, जिस पर हमास और हिजबुल्लाह आतंकी संगठनों को समर्थन देने का आरोप है.

इजरायल पर बढ़ता दबाव
इजरायल गाजा पट्टी में हमास के साथ भीषण युद्ध में उलझा हुआ है, जहां अब तक करीब 8,000 हमास लड़ाकों समेत 20,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. बंधकों और लापता परिवारों का समूह इजरायल सरकार पर दबाव बढ़ा रहा है कि वह कैद में रखे गए सभी लोगों की रिहाई के लिए समझौता करने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें:Pakistan General Election: पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला लड़ेगी चुनाव, फाइल किया नॉमिनेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget