एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: 'खुद्ध खत्म करने के लिए हम पर प्रेशर नहीं डाल सकते', बोले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

Israel Hamas War Update: दो महीने से ज्यादा समय से इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. एक ताजा बयान में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन पर युद्ध खत्म करने का दबाव नहीं डाला जा सकता है.

Israel Palestine Conflict: इजरायल और हमास के बीच युद्ध को खत्म किए जाने को लेकर किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय आह्वान को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (10 दिसंबर) को खारिज कर दिया. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अपने मंत्रिमंडल को जानकारी देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने फ्रांस, जर्मनी और अन्य देशों के नेताओं से कहा था, ''आप एक तरफ हमास के खात्मे का समर्थन नहीं कर सकते और दूसरी तरफ हम पर युद्ध खत्म करने के लिए दबाव नहीं डाल सकते, जो हमास के सफाये को रोक देगा.''

हमास के अंत की शुरुआत- बेंजामिन नेतन्याहू

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बयान में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हाल के दिनों में दर्जनों हमास लड़ाकों ने इजरायली बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने कहा, ''वे अपने हथियार डाल रहे हैं और खुद को हमारे वीर सैनिकों के हवाले कर रहे हैं. इसमें समय लगेगा. युद्ध अभी भी जारी है लेकिन यह हमास के अंत की शुरुआत है.''

नेतन्याहू ने कहा, ''मैं हमास आतंकियों से कहता हूं- यह खत्म हो गया है. (हमास नेता) याह्या सिनवार के लिए मत मरो, अभी सरेंडर कर दो.'' हालांकि, इजरायली सेना ने हमास लड़ाकों की ओर से आत्मसमर्पण करने के सबूत जारी नहीं किए हैं और हमास ने ऐसे दावों को खारिज किया है.

दो महीने से ज्यादा समय से जारी है जंग

इजरायल और हमास के बीच दो महीने से ज्यादा समय से जंग जारी है, जो 7 अक्टूबर को चरमपंथी संगठन की ओर से दक्षिणी इजरायल में किए गए अचानक घातक हमले के बाद शुरू हुई थी. हमास के हमले में इजरायल के लगभग 1,200 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे. हमास ने लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें 137 अब भी गाजा में ही हैं. 

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अक्टूबर से लेकर अब तक इजरायली हमलों में करीब 18,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 49,500 घायल हुए हैं. युद्ध में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है.

संघर्ष विराम के दौरान हुई बंधकों-कैदियों की अदला-बदली

1 दिसंबर को इजरायल और हमास के बीच समाप्त हुए सात दिवसीय संघर्ष विराम के दौरान कई बंधकों और फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा गया था. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने 110 बंधकों को छोड़ दिया है, जिनमें 78 इजरायली महिलाएं और बच्चे हैं, जिन्हें इजरायल और हमास के बीच एक समझौते के तहत छोड़ा गया है.

अलजजीरा के मुताबिक, हमास की ओर से छोड़े गए 30 गैर-इजरायली बंधकों में से ज्यादातर थाईलैंड से थे, जिन्हें एक अलग समझौते के तहत छोड़ा गया. बदले में इजरायल की ओर से 240 फिलिस्तीन कैदियों को रिहा किया गया. 

इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम के लिए कतर ने मध्यस्थता की थी. कतर ने कहा है कि नया संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और ज्यादा बंधकों को छुड़ाने के प्रयास जारी है. हालांकि, कतर के प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि लगातार इजरायली बमबारी के कारण प्रसास प्रभावित हो रहे हैं.

'गाजा में नहीं बची कोई सुरक्षित जगह'

इस बीच फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा पट्टी में जाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है, क्योंकि घातक इजरायली हमले जारी हैं. वहीं, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कहा है कि गाजा के 36 फीसदी परिवार अब गंभीर भूख का सामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: बेंजामिन नेतन्‍याहू ने की पुत‍िन से बातचीत, 50 मिनट चली फोन कॉल, जानें क्‍या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget