एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: इजरायल की नींद उड़ाने वाले हमास के मास्टरमांइड मोहम्मद देइफ का घर तबाह, IDF ने दी जानकारी

Israel-Hamas War: इजरायली सेना की 7वीं ब्रिगेड की 82वीं बटालियन ने छापेमारी की और बाद में देइफ के घर को नष्ट करने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट किया था.

Hamas Commander House Destroyed: इजरायल ने जब से हमास के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की है, तब से हमास के लोगों को पूरी तरह से खत्म करने का निश्चय कर लिया है. इस बात पर खुद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मुहर लगाई है. इजरायल हमास के बीच जारी जंग के दौरान इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने जानकारी दी की उन्होंने हमास के मुख्य नेता और इजरायल हमले के मास्टरमांइड मोहम्मद देइफ के घर को तबाह कर दिया है. हमास की अल कासम ब्रिगेड के कमांडर मोहम्मद देइफ को इजरायल हमले का दोषी माना जाता है. देइफ ने याहया सिनवार के साथ मिलकर इजरायल पर हमला करने की पूरी प्लानिंग की थी.

बीते 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसके बाद इजरायली सरकार ने तुरंत ने युद्ध की घोषणा कर दी और ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए. इसके बाद इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों पर बमबारी करते हुए समूह से जुड़े लोगों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया.

मोहम्मद देइफ का फिलिस्तीनी कार्ड बरामद
इजरायली सेना की 7वीं ब्रिगेड की 82वीं बटालियन ने छापेमारी की और बाद में देइफ के घर को नष्ट करने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट किया था. इजरायली सेना ने विस्फोट के बाद मोहम्मद देइफ का फिलिस्तीनी कार्ड भी बरामद किया. इसके अलावा कई तरह के अन्य कागजात भी बरामद किए, जिसमें कमांडर से जुड़ी निजी जानकारी वाली डायरी भी शामिल है.

हमला करने से पहले इजरायली सेना घोषणा की थी, जो भी मोहम्मद देइफ के बारे में जानकारी देगा, उन्हें 1 लाख अमेरिकी डॉलर दिया जाएगा. मोहम्मद देइफ को मारने के लिए सात बार कोशिश की गई थी. ये सारी कोशिशें 2014 के युद्ध के दौरान हुए थे. ऐसी खबरें थीं कि हत्या की कोशिशों के दौरान उनके कई करीबी रिश्तेदार मारे गए थे.

ये भी पढ़ें:US Hindu Temple: 7 समंदर पार US में राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर हफ्ते भर चलेगा जश्न, बड़े स्तर पर समारोह का किया जाएगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget