एक्सप्लोरर

'गाजा के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल की एयरस्ट्राइक में 50 लोगों की मौत', हमास का दावा

Jabalia Refugee Camp Attack: गाजा के अधिकारियों की ओर से दावा किया गया है कि इजरायल ने इलाके के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 50 लोग मारे गए हैं.

Israel Hamas War: हमास के खिलाफ इजरायल का सैन्य अभियान जारी है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मंगलवार (31 अक्टूबर) को हमास की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं और करीब 150 लोग घायल हुए, जबकि दर्जनों लोग मलबे में दबे हुए हैं.

कथित हमले को लेकर इजरायल की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हवाई हमलों में उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर के एक आवासीय इलाके में अपार्टमेंट ब्लॉकों को निशाना बनाया गया है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए. वहीं, नजदीकी इंडोनेशियाई अस्पताल के निदेशक ने भी 50 लोगों की मौत होने की बात कही है.

गाजा सिटी के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर पर हमले का दावा

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा सिटी के उत्तर में जबालिया शिविर आठ शरणार्थी शिविरों में सबसे बड़ा है. जुलाई 2023 तक संयुक्त राष्ट्र ने वहां 116000 से ज्यादा शरणार्थियों को पंजीकृत (रजिस्टर्ड) किया था. यहां 1948 की जंग के बाद से शिविरों में शरणार्थी बसने लगे थे. इलाका छोटा है लेकिन घनी आबादी वाला है जो सिर्फ 1.4 वर्ग किलोमीटर में फैला है. इसमें बड़े पैमाने पर आवासीय इमारते हैं.

जबालिया उस इलाके में है जिसे इजरायल ने निकासी क्षेत्र घोषित किया है. एएफपी के एक वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि घनी आबादी वाले शिविर में हुए हमले के बाद मलबे से कम से कम 47 शव बरामद हुए हैं.

अल-शती शिविर पर हमले में 10 लोगों की मौत

अलजजीरा के मुताबिक, मंगलवार को इजरायली बमबारी का एक और निशाना गाजा सिटी के तट पर अल-शती शरणार्थी शिविर रहा. स्थानीय सूत्रों ने फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए को बताया कि हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए. हमला शिविर में एक घर पर हुआ था

इजरायल-हमास जंग में अब तक इतनी मौतें

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अक्टूबर से इजरायली हमलों में गाजा में कम से कम 8,525 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. हमास के हमलो में 1,400 से ज्यादा इजरायली लोगों की जानें गई हैं.  

अलजजीरा के मुताबिक, इजरायली सैनिक गाजा में और भीतर घुस गए हैं. चश्मदीदों ने बताया कि गाजा सिटी के एक आवासीय क्षेत्र में टैंकों के पहुंचने के बाद भारी झड़प हुई. उधर, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने  युद्धविराम के आह्वान को अस्वीकार कर दिया है.

रातभर गाजा में 300 ठिकानों को बनाया निशाना- IDF

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (31 अक्टूबर) की सुबह इजरायल ने कहा कि उसने रातभर गाजा में 300 ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि उसके जमीनी बलों पर आतंकियों ने एंटी टैंक मिसाइलों और मशीन गन से हमला किया था. आईडीएफ का कहना है कि उसकी ओर से हवाई और जमीनी हमले जारी हैं.

गाजा के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल की एयरस्ट्राइक में 50 लोगों की मौत', हमास का दावा

इजरायल पर रॉकेट हमले में चार घायल

बीबीसी के मुताबिक, आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि दक्षिण इजरायल में अशदोद में दो रॉकेट गिरने से चार लोग जख्मी हो गए. 50 वर्षीय एक शख्स छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और तीन अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है. 

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध पर न विरोध और न ही चुप्पी, क्या है पाकिस्तान की मजबूरी, क्यों मौन है पाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत ने किया रुख साफ, इंडोनेशिया में पीएम मोदी की दुनिया को दो टूक
फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत ने किया रुख साफ, इंडोनेशिया में पीएम मोदी की दुनिया को दो टूक
इस्लामाबाद जान ले हम सब देख रहे...पाक की मध्यस्थता पर उठे सवाल, यूएस ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
खामनेई के जनाजे में जाकर शहबाज ने की बड़ी भूल? US की आखों में चुभा पाक, अब ट्रंप लगाएंगे क्लास
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत

Embed widget