एक्सप्लोरर

बंधक समझौते को अंतिम रूप देने कतर जाएंगे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख

Israel Hamas War: इजरायल ने कहा कि वह अपनी जेलों से केवल महिलाओं और बच्चों को रिहा करेगा. वहीं इजरायल 300 तो हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा.

Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया गुरुवार (23 नवंबर) को कतर का दौरा करेंगे और बंधकों की रिहाई की पेचीदगियों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करेंगे. इजरायली सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा युद्धविराम के दौरान इजरायल के पक्ष में और अधिक समझौता करने और इजरायली जेलों से फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के लिए है.

रिहा होने वालों की सूची में हत्यारे का नहीं होगा नाम

गौरतलब है कि इजरायल ने जोर देकर कहा है कि वह अपनी जेलों से केवल महिलाओं और बच्चों को रिहा करेगा और रिहा होने वालों की सूची में किसी भी हत्या के आरोपी का नाम शामिल नहीं होगा. हमास 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल से अपहृत 50 बंधकों को रिहा करेगा, जबकि इजरायल 300 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा, जो इजरायली जेलों में बंद हैं.

80 लोगों को रिहा करेगा हमास

सूत्रों के मुताबिक, बार्निया इस बात पर जोर देंगे कि इजरायल से अगवा किए गए और बंधकों को रिहा किया जाए. जानकारी के अनुसार, बार्निया की कतर यात्रा के बाद हमास की ओर से अगले चार दिनों में 80 लोगों को रिहा किया जाएगा, जो अमेरिका के आदेश पर हमास और इजराइल के साथ समझौते की पेचीदगियों में मध्यस्थता कर रहा है.

इजरायली मंत्री ने किया विरोध

वहीं, इजरायल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्विर ने बंधकों की अदली-बदली का विरोध किया. बंधक की अदला-बदली को लेकर कैबिनेट में हुई बैठक में बेन ग्विर और लिकुड पार्टी के मंत्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

इजरायल और हमास के बीच बीते 6 हफ्तों से जंग जारी है. इस बीच दोनों पक्षों में मानवीय संघर्ष विराम का समझौता हुआ है. 7 अक्टूबर को हमास इजरायल पर हमला कर कई लोगों को बंधक बनाकर गाजा पट्टी में ले गया था.

ये भी पढ़ें: हमास के साथ बंधकों की अदला-बदली का इजरायल के मंत्री ने किया विरोध, कहा-पीढ़ियों तक हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget