एक्सप्लोरर

इजरायल-हमास के बीच लागू हुआ सीजफायर, कुछ घंटों के बाद परिवारों से मिल सकेंगे 13 बंधक, इजरायली सेना बोली- कभी भी कुछ भी हो सकता है

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद-अल अंसारी ने दोहा में कहा कि 4 दिन के युद्ध-विराम के एवज में 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा. इसके साथ ही हर रोज 200 ट्रकों में मानवीय सहायता गाजा में भेजी जाएगी.

Israel Hamas Ceasefire: इजरायल-हमास जंग के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है. शुक्रवार से दोनों पक्षों के बीच युद्ध कुछ दिनों के लिए थम चुका है. अब से कुछ घंटों के बाद हमास की ओर से 13 बंधकों का जत्था रिहा किया जाएगा. इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल होंगे.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया से कहा है कि वे बंधकों की लिस्ट को सार्वजनिक न करें. हालांकि सीजफायर के कुछ घंटे पहले गाजा के एक अस्पताल के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इजरायल ने वहां हमले किए हैं. कतर ने कहा है कि बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपा जाएगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दोनों पक्षों ने तय किया है कि अस्थाई युद्ध-विराम के बाद जंग फिर से जारी रहेगी. 

सीजफायर के बाद कैसा है माहौल?

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, सीजफायर लागू होने के 15 मिनट के भीतर ही दक्षिणी इजरायल में रॉकेट साइरन बजने लगे. इजरायली अखबार ने दावा किया कि ये हमास के लड़ाकों की ओर से सीजफायर का उल्लंघन है. 

अल-जजीरा के मुताबिक, सीजफायर लागू होने के करीब आधे घंटे के बाद ही गाजा के घरों से लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है. हालांकि वे डर रहे हैं लेकिन बच्चे गलियों में निकल कर खेल रहे हैं. 

'आने वाले दिन बहुत कठिन'

इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, "आने वाले कुछ दिन हम सब के लिए कठिन होंगे, कुछ भी तय नहीं है. कभी भी कुछ भी हो सकता है. सीजफायर की प्रक्रिया के दौरान भी बदलाव हो सकते हैं." उन्होंने कहा, "जंग को किस दिशा में ले जाना है हम उसकी तैयारी कर रहे हैं." हमास ने सीजफायर समझौते के लिए कतर और मिस्र को शुक्रिया अदा किया है. हमास के अधिकारियों ने समझौते में देरी के लिए इजरायल पर आरोप लगाए हैं. 

क्या होंगी शर्तें?

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद-अल अंसारी ने दोहा में कहा कि 5 दिन के युद्ध-विराम के एवज में 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा. इसके अलावा इजरायल भी 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. समाचार एजेंसी एपी ने हमास के हवाले से जानकारी दी कि सीजफायर के दौरान मानवीय सहायता के लिए हर रोज 200 ट्रकों को गाजा भेजा जाएगा. 

जंग में दोनों पक्षों की ओर से कम से कम 14,500 लोगों की जान जा चुकी है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा में इजरायली हमले की वजह से कम से कम 13, 300 लोग मारे गए हैं. 

ये भी पढ़ें:
Pakistan Former Minister Sheikh Rashid: पाक के पूर्व गृह मंत्री का वीडियो वायरल, भारत को दी धमकी, कहा- पूरे हिंदुस्तान में 22 पाकिस्तान बनेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget