एक्सप्लोरर

'मरना तय है... जल्दी मदद भेजें', इजरायल की चेतावनी के बीच गाजा से UN कर्मचारी ने भेजा मैसेज

Israel Palestine Attack: फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाले यूएन के कर्मचारी ने मैसेज के जरीये मदद मांगी है, साथ ही गाजा की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है.

Israel Gaza Attack: इजरायल की सेना की तरफ से उत्तरी गाजा में जमीनी हमले की चेतावनी के बाद वहां के नागरिकों में दक्षिणी गाजा की ओर जाने की होड़ मच गई है. इस बीच फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की ब्रांच ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें युद्ध के बीच फंसे उसके स्टाफ की समस्याओं को बताया गया है.

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, गाजा में इजरायल और हमास के बीच गोलीबारी में संयुक्त राष्ट्र के कम से कम 12 कर्मचारियों की मौत हो गई. इजरायल की सेना ने शनिवार (14 अक्टूबर) को गाजा वासियों को दक्षिण की ओर जाने की चेतावनी दी थी.

'मरना तय है'- UN कर्मचारी ने भेजा मैसेज

फलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर की. इस वीडियो में संयुक्त राष्ट्र ने अपने कर्मचारी हेलेन के व्हाट्सएप मैसेज को दिखाया गया है. इसमें कहा गया, "हम लोगों में से कोई भी ठीक नहीं है. पूरे चौराहे पर बमबारी की गई, वहां 10 से ज्यादा शव पड़े हुए हैं. हम मरने वाले हैं."  

यूएनआरडब्ल्यूए (UNRWA) ने वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, "कृपया हमारी मदद करें, गाजा पट्टी में स्थिति असहनीय है. ये संदेश हमें हमारे यूएनआरडब्ल्यूए के सहयोगियों से मिल रहे हैं."

UN कर्मचारी ने कहा- भेजें मदद

एक अन्य वीडियो में यूएनआरडब्ल्यूए की कर्मचारी राव्या हलास ने गाजा की भयावह स्थिति को शेयर किया. राव्या ने कहा, "15,000 फलस्तीनी शरणार्थियों में डायबिटीज रोगी, बच्चे और यहां के विकलांग लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने खाना और पानी के बिना अपने घर छोड़ दिए." राव्या ने कहा कि वह सभी विस्थापित लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती हैं.

यूएनआरडब्ल्यूए ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "गाजा में मानवीय संकट गंभीर है. हमारे सहयोगी राव्या ने बताया कि वहां से भाग रहे लोगों के लिए भोजन, पानी और दवा की सख्त जरूरत है. लोग इन चीजों के बिना मर रहे हैं."

ये भी पढें: Israel Palastine War: इजरायल ने किया हमास‌ कमांडर बिलाल अल-केदरा का शिकार, डिफेंस फोर्स ने जारी किया भीषण हवाई हमले का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget