एक्सप्लोरर

गाजा अस्पताल हमले पर बेंजामिन नेतन्याहू को मिला जो बाइडेन का साथ, 'किसी और टीम का था हाथ...'

Israel Palestine Attack: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल का समर्थन किया. उन्होंने गाजा के अस्पताल में हुए हमले के पीछे किसी और का हाथ बताया. उस हमले में 500 लोगों की मौत हुई.

Israel Gaza Attack: इजरायल-हमास जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार (18 अक्टूबर) को इजरायल पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को अपना समर्थन दिया.

जो बाइडेन ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने गाजा पट्टी के अस्पताल में हुए हमले के लिए इजरायल को दोषी नहीं माना. उन्होंने इस हमले के पीछे किसी अन्य का हाथ होने की संभावना जताई.

गाजा अस्पताल पर दूसरी टीम ने किया हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गाजा पट्टी के अस्पताल में जो विस्फोट हुआ, वह इजरायल ने नहीं किया. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा, "गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट से मुझे बहुत दुख हुआ है. मैंने जो देखा उससे यह लगता है कि यह काम दूसरी टीम की ओर से किया गया था."

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "गाजा के अस्पताल में जो हमला हुआ, उसमें कई लोगों की मौत हुई. इसलिए हमें वहां बहुत सारे काम करने हैं और कई चीजों पर काबू पाना है. हमास हमले में इजरायल के 1300 लोगों की हत्या कर दी गई. इसे लेकर अमेरिका चिंतित है."

हमास के लेकर क्या बोले बाइडेन?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, "हमास के खिलाफ जंग में इजरायल को यह सुनिश्चित करना है कि अपने लोगों के बचाव के लिए आवश्यक चीजें हैं नहीं. हमास सभी फलस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. हमास ने वहां के लोगों को तकलीफ ही दी है."

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, "गाजा के अल-अहली अस्पताल में जो विस्फोट हुआ, उससे काफी दुखी हूं. इस अस्पताल में विस्फोट के बाद मैंने जॉर्डन के प्रिंस अब्दुल्ला और इजरायल के पीएम नेतन्याहू से बात की. साथ ही इसे लेकर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को जानकारी जुटाने के निर्देश दिए."  

500 लोगों की हुई थी मौत

हमास की ओर से संचालित होने वाले गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यहां के अस्पताल में जो भी विनाश हुआ वह इजरायल के हवाई हमले के कारण हुआ है, जिसमें 500 लोगों की मौत हुई.

इजरायल की सेना ने कहा कि गाजा के अस्पताल में जो विस्फोट हुआ उसमें इजरायली सेना का हाथ नहीं था. इजरायली सेना के अनुसार यह विस्फोट एक अन्य आतंकी समूह फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद के असफल रॉकेट के कारण हुआ है.

ये भी पढ़ें:  Israel Gaza Attack: इजरायली सेना ने हमास चरमपंथियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर किया दावा- गाजा अस्पताल में हुए विस्फोट को लेकर खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget