एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: जेनिन मस्जिद पर हवाई हमला कर हमास के लड़ाकों को मार गिराया, इजरायली सेना ने किया दावा

Jenin Mosque Air Strike: इजरायली सेना ने रविवार को वेस्ट बैंक में स्थित एक जेनिन मस्जिद पर हवाई हमला कर हमास के कई लड़ाकों को मार गिराया, अब मस्जिद पर हुए हमले को लेकर बवाल बढ़ गया है.

 Israel Palestine Attack: इजरायल और हमास के बीच युद्ध को पंद्रह दिन बीत चुके हैं, आज यानी रविवार को 16वां दिन है. हालांकि यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायली सेना हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.

सेना ने रविवार को वेस्ट बैंक में स्थित एक मस्जिद पर जबरदस्त बमबारी की. जिसके बाद बवाल बढ़ गया, इजरायली सेना की इस कार्रवाई की दुनिया भर में आलोचना होने लगी, जिस पर इजरायली सेना ने अपनी सफाई में कहा कि मस्जिद के अंदर से हमास के लड़ाके हमलों की योजना बना रहे थे. ऐसे में हवाई हमले में उन्हें मार गिराया गया है. 

इजरायली सेना और शिन बेट ने कहा कि एक सैन्य विमान ने उत्तरी वेस्ट बैंक शहर जेनिन में एक मस्जिद से जुड़े भूमिगत आतंकी रास्ते पर हमला किया, जहां हमास और फलीस्तीनी इस्लामिक जिहाद के लड़ाके शरण ले रहे थे.

इजरायली सेना ने कहा कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया है, वे पहले ही कई आतंकी हमले कर चुके हैं. साथ ही वे आगे और आतंकी हमले की योजना बना रहे थे. हालांकि इस दौरान इजरायली सेना ने मारे गए लोगों की संख्या या उनकी पहचान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है. 

अगले चरण की तैयारी कर रहा इजरायल 

आगे इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा है कि हमास के खिलाफ युद्ध के अगले चरण की तैयारी के रूप में इजरायल गाजा पट्टी पर अपने हमलों को तेज करने की योजना बना रहा है.

गौरतलब है कि बीते सात अक्टूबर को तड़के सुबह हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था. जिसमें 1,400 से अधिक इजरायली नागरिक मारे गए. साथ ही हमास ने 210 लोगों को बंदी बना लिया. इस हमले के बाद से इजरायली सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है. जिससे गाजा पट्टी में अब तक 4,300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: क्या है 'कैप्टागन', जिसे खाकर हमास के लड़ाकों ने इजरायल में मचाई तबाही? जानिए कैसे करता है ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget