एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: 'अब इजरायल में गाजा का कोई फिलिस्तीनी श्रमिक नहीं होगा', जंग के बीच नेतन्याहू सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Israel Palestine Attack: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि इजरायल गाजा के साथ हर तरह के संबंध तोड़ रहा है. अब इजरायल में गाजा का कोई फिलिस्तीनी श्रमिक नहीं होगा.

Israel Gaza Attack: हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल ने शुक्रवार (3 नवंबर) को फिलिस्तीनियों को लेकर बड़ा फैसला लिया. दरअसल, इजरायली सरकार ने ऐलान किया कि इजरायल में काम कर रहे गाजा के सभी लोगों को वापस भेजा जाएगा.

अभी तक फिलिस्तीनियों को इजरायल और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नौकरी करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब बिगड़ते हालात के बीच इजरायली सरकार ने यह फैसला सुनाया है. 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया, "इजरायल गाजा के साथ हर तरह के संबंध तोड़ रहा है. अब इजरायल में गाजा का कोई फिलिस्तीनी श्रमिक नहीं होगा. हमास के हमले के दिन गाजा के जो वर्कर्स इजरायल  में थे, उन्हें गाजा भेजा जाएगा."

18,000 लोगों को थी अनुमति 

इतना ही नहीं, इजरायल के सिक्योरिटी कैबिनेट ने इस पर भी सहमति जताई है कि फिलिस्तीनी अथॉरिटी फंड में गाजा के लिए जो भी तय फंड है, उसे खत्म किया जाए. बता दें कि इजरायल ने पहले 18,000 से अधिक परमिट जारी किए थे, जिससे गाजावासियों को कृषि या निर्माण जैसे क्षेत्रों में नौकरियां लेने के लिए इजरायल और इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में प्रवेश करने की अनुमति मिलती थी.

14 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं विस्थापित 

गौरतलब है कि पिछले महीने साथ अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायली क्षेत्र पर हमला बोल दिया था, जिसमें करीब 1400 लोग मारे गए थे. इसके साथ ही लड़ाकों ने 200 लोगों को बंधक बना लिया था. हमास के इस हमले के बाद से इजरायली सेना गाजा पट्टी में घुसकर जवाबी कार्रवाई कर रहे है. 

गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के हमले में अब तक 9,200 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से लगभग आधे बच्चे हैं. संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों का कहना है कि गाजा की लगभग 23 लाख की आबादी में से 14 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं. 

 ये भी पढ़ें: इजरायल ने गाजा शहर को घेरा, जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दूसरी बार करेंगे मध्य पूर्व का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget