एक्सप्लोरर

Israel Economy Minister: आतंकवाद एक ग्लोबल चैंलेज है, हम भारत के साथ मिलकर कर रहे काम- इजरायल

Israel: भारत और इजरायल के पक्षों के लिए निवेश करना एक फायदे की बात है. ये दोनों देशों के हितों को देखते हुए अच्छी बात है. हमें भारत सरकार पर भरोसा है.

Israel Economy Minister Over Terrorism: इजरायल (Israel) के इकॉनोमी मिनिस्टर निर बरकत (Nir Barkat) भारत के दौरे पर आए हुए है. G20 की एक बैठक में शामिल होने के दौरान उन्होंने भारत की आतंकवाद की चुनौतियों से मिलकर मुकाबला करने की बात पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती है और इजराइल भारत के साथ मिलकर इस खतरे से निपटने के लिए काम कर रहा है. 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद सिर्फ एक इजरायली चुनौती नहीं है. यह एक वैश्विक चुनौती है. हम जानते थे, हम भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि कैसे एक बेहतर दुनिया बनाई जाए. वही ईरान आतंकवादियों की मदद से इजरायल को नक्शे से मिटा देना चाहता है.

हम भारतीय व्यापारियों पर भरोसा करते हैं- निर बरकत 
इजरायल के इकॉनोमी मिनिस्टर निर बरकत ने ANI को इंटरव्यू देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह एक फैक्ट है कि इजरायल ने एक भारतीय कंपनी को इजरायल के दो बंदरगाहों में से एक का अधिग्रहण करने की अनुमति दी है.

उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि हम भारतीय व्यापारियों पर भरोसा करते हैं. हमें भारत सरकार पर भरोसा है. मैं इजरायल में निवेश करने के लिए और अधिक निवेशकों का स्वागत करना चाहता हूं.

अदानी ने 100 फीसदी शेयर खरीदे
निर बरकत ने कहा कि भारत और इजरायल के पक्षों के लिए निवेश करना एक फायदे की बात है. ये दोनों देशों के हितों को देखते हुए अच्छी बात है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि निवेश करने पर ऐसा रिजल्ट आए कि भारत से और ज्यादा निवेशक इजराइल के हाई-टेक स्टार्टअप और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश करने आएं.

अदानी समूह ने इजरायल के गैडोट ग्रुप के साथ साझेदारी की है. इस तरह से आदानी ने हाइफा पोर्ट कंपनी लिमिटेड के 100 फीसदी शेयर खरीदने के अधिकार हासिल किए.

भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है
इजरायल का हाइफ़ा पोर्ट शिपिंग कंटेनरों के मामले में देश का दूसरा सबसे बड़ा पोर्ट है. ये शिपिंग पर्यटक क्रूज जहाजों में सबसे बड़ा पोर्ट है. इस महीने की शुरुआत में भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत रॉन मलका को अदानी समूह और उसके इजराइली साझेदार गैडोट समूह के मालिकाना हक वाले हाइफ़ा पोर्ट के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. इजराइल के इकोनॉमी मिनिस्टर निर बरकत ने भारत के G 20 के अध्यक्षता पर कहा कि ये भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ें:

क्या ईरान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है इजरायल, भारत के लिए ये क्यों है बड़ी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget