एक्सप्लोरर

इजराइली सेना का दावा- ड्रोन हमले में हमास का नुखबा प्लाटून कमांडर अब्द अल-हादी मारा गया

Abd Al Hadi Sabah killed : आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, पश्चिमी खान यूनिस बटालियन में नुखबा प्लाटून कमांडर अब्द अल-हादी सबा को खुफिया जानकारी के आधार पर आईडीएफ और आईएसए हमले में मार गिराया गया

Abd Al Hadi Sabah killed in drone strike:  इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि हालिया ड्रोन हमले में हमास के नुखबा प्लाटून कमांडर अब्द अल-हादी सबा मारा गया है. आईडीएफ के अनुसार, सबा ने 7 अक्टूबर 2023 को किबुत्ज नीर ओज हमले का नेतृत्व किया था. आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि हमास की पश्चिमी खान यूनिस बटालियन के नुखबा प्लाटून कमांडर को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में मार गिराया गया.

आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, पश्चिमी खान यूनिस बटालियन में नुखबा प्लाटून कमांडर अब्द अल-हादी सबा को खुफिया जानकारी के आधार पर आईडीएफ और आईएसए हमले में मार गिराया गया. उन्होंने यह भी कहा, अब्द अल-हादी सबा - जो खान यूनिस में एक शेल्टर से काम करता था, वह 7 अक्टूबर को हत्याकांड के दौरान किबुत्ज नीर ओज में घुसपैठियों को लीड कर रहा था.

 इससे पहले आईडीएफ ने दावा किया था कि उसने और शिन बेट ने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद की रॉकेट इकाई के उत्तरी क्षेत्र के कमांडर अनस मुहम्मद सादी मसरी को मार गिराया था. मसरी उत्तरी गाजा से इजरायली सीमावर्ती समुदायों पर रॉकेट हमले की सक्रिय रूप से कमान संभाल रहा था.  उसने इजरायली क्षेत्र में रॉकेट दागने में शामिल कई गुर्गों की भी निगरानी की थी. 

इससे पहले, आईडीएफ ने बताया कि शिन बेट (इजराइल की जनरल सिक्योरिटी सर्विस) के साथ काम करने वाली इकाइयों ने 14 हमास आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें से छह ने 7 अक्टूबर के अटैक में भाग लिया था. ये ऑपरेशन आईडीएफ की 162वीं स्टील डिवीजन की गाजा पट्टी में चल रही गतिविधि के हिस्से के रूप में किए गए थे. 

162वीं डिवीजन ने 7 अक्टूबर के हमले में भाग लेने वाले आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए आईडीएफ और शिन बेट की संयुक्त गतिविधि के हिस्से के रूप में जबालिया और बेत लाहिया के क्षेत्रों में काम किया. पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बड़ा आतंकी हमला किया था, जिसमें 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था. 

करीब 100 बंधक अभी भी कैद में हैं, जिनमें से कई के मारे जाने की आशंका है. जवाब में, इजरायल ने गाजा में हमास इकाइयों को निशाना बनाकर एक मजबूत जवाबी हमला किया. हालांकि, इजरायली अभियान के परिणामस्वरूप गाजा में 45,000 से अधिक फिलिस्तीनी हताहत हुए हैं. इस तरह से लगातार बढ़ते मामलों ने वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी हैं और युद्ध विराम की मांग बढ़ गई है. यमन के हूती विद्रोही और लेबनान के हिजबुल्लाह- जिन्हें ईरान का छद्म संगठन माना जाता है ने इजरायल के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
17 साल की प्रेग्नेंट पार्टनर की कार एक्सीडेंट में मौत, अमेरिका में भारतीय पर केस, किया जाएगा डिपोर्ट
17 साल की प्रेग्नेंट पार्टनर की कार एक्सीडेंट में मौत, अमेरिका में भारतीय पर केस, किया जाएगा डिपोर्ट
'हां मैंने नेतन्याहू से कहा था- तुम पागल हो गए, पर बीबी...,' ट्रंप ने बताई उस फोन कॉल की सारी बात
'हां मैंने नेतन्याहू से कहा था- तुम पागल हो गए, पर बीबी...,' ट्रंप ने बताई उस फोन कॉल की सारी बात

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget