एक्सप्लोरर

इजरायल ने फिर बरसाए ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम, ट्रंप की धमकी के बाद एक्शन में नेतन्याहू

Israel Attack on Iran: इजरायल ने शिराज और तबरीज़ शहरों के साथ-साथ नतांज न्यूक्लियर साइट पर फिर से हमला शुरू कर दिया है. IDF ने पहले ही संकेत दिए थे कि इजरायल फिर से हमला करेगा.

Israel Attack on Iran: मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है तो वहीं बताया जा रहा है कि इजरायल ने फिर से ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं. ईरानी मीडिया के मुताबिक इजरायली सेना ने फिर न्यूक्लियर साइट पर हमले शुरू कर दिए हैं.

इजरायल ने फिर बरसाए ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम

बताया जा रहा है कि इजरायल ने शिराज और तबरीज शहरों के साथ-साथ नतांज न्यूक्लियर साइट पर फिर से हमला शुरू कर दिया है. इससे पहले इजरायली सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि इजरायली हमलों में ईरान के मुख्य न्यूक्लियर साइट को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा था कि यह अभियान और लंबा हो सकता है, जिसका संकेत साफ है कि इजरायल रुकने वाला नहीं है और वो अभी ईरान पर और हमले करेगा.

ईरान के कई सैन्य कमांडर की मौत

इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान के परमाणु साइट और सैन्य परिसर पर हमला करने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया. इस हमले में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हमने एक बहुत ही सफल शुरुआती हमला किया है. ईश्वर की मदद से हम और भी कई उपलब्धियां हासिल करने जा रहे हैं."

नेतन्याहू ने दावा किया, ‘‘हमने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया है. हमने नतांज में ईरान की मुख्य संवर्धन सुविधा को निशाना बनाया है. हमने ईरानी (परमाणु) बम पर काम कर रहे ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है. हमने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के केंद्र पर भी हमला किया है. उन्होंने ईरानी परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को अस्तित्व के लिए खतरा करार दिया.

ईरानी राष्ट्रपति ने इजरायल को दी चेतावनी

ईरान ने भी इस बात की पुष्टि है कि इजरायल की ओर से किए गए हमलों में उसके एयर डिफेंस सिस्टम और परमाणु साइट्स को नुकसान पहुंचा है. साथ ही कहा कि इस हमले में ईरानी सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर हुसैन सलामी की मौत भी हुई है.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा इजरायल को चेतावनी दी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरान की प्रतिक्रिया इतनी भयानक होगी कि इजरायल अफसोस करेगा. उन्होंने ईरान के लोगों से अपने नेतृत्व पर भरोसा करने और उनके साथ खड़े होने का भी आग्रह किया.

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने डील नहीं की तो तबाही होगी. उन्होंने कहा कि अगला हमला और भयानक होगा. ट्रंप ने कहा, "इससे पहले कि देर हो जाए ईरान डील कर ले. संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में अब तक का सबसे बेहतरीन और सबसे घातक सैन्य हथियार बनाता है और इजरायल के पास इसका भंडार है. आने वाले समय में और भी कुछ बड़ा हो सकता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget