एक्सप्लोरर

Kabul Hotel Attack: आईएसआईएस ने ली काबुल में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी, अटैक के पीछे बताई ये वजह

Attack in Kabul: ISIS ने कहा कि उसके दो सदस्यों ने काबुल में उस बड़े होटल पर हमला किया, जहां चीनी नागरिकों की अक्सर आवाजाही होती थी. उन्होंने दो बैग में छिपे विस्फोटक उपकरणों से यह धमाका किया.

Terrorsit Attack on Hotel in Kabul: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक होटल पर हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि उसने यह हमला चीनी व्यापारियों को टारगेट करने के लिए किया. इस कबूलनामे ने चीन सरकार की चिंता जरूर बढ़ा दी होगी. पाकिस्तान के बाद अब अफगानिस्तान में भी उसके नागरिक निशाने पर हैं. 

दो बैग में रखे थे विस्फोटक

आईएसआईएस ने कहा कि उसके दो सदस्यों ने काबुल में उस बड़े होटल पर हमला किया, जहां चीनी राजनयिकों और व्यापारियों की अक्सर आवाजाही होती थी. उन्होंने दो बैग में छिपे विस्फोटक उपकरणों से यह धमाका किया. एक बैग से चीनी मेहमानों को निशाना बनाने की प्लानिंग थी, जबकि दूसरे बैग से होटल के रिसेप्शन हॉल को निशाना बनाया गया था. 

तालिबान अधिकारियों पर भी की फायरिंग

आईएसआईएस ने एक बयान में कहा कि ‘दो लड़ाकों में से एक ने उन तालिबान अधिकारियों पर हथगोले फेंके जो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, जबकि दूसरे ने विस्फोटक उपकरण से विस्फोट करना शुरू कर दिया, जिसे उसने होटल के कमरे के दरवाजे पर चिपका दिया था और होटल के मेहमानों पर गोलीबारी की थी.

तीनों हमलावर मारे गए थे

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह ने इस हमले को लेकर ट्वीट किया था कि  ‘काबुल के एक होटल में हमला हुआ था. तीनों हमलावर मारे गए हैं. होटल में मौजूद सभी गेस्ट सुरक्षित निकाल लिए गए हैं. सिर्फ़ दो विदेशी मेहमानों को चोट आई है क्योंकि वे नीचे कूद गए थे.’

चीन रख रहा पैनी नजर

इस हमले को लेकर चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चश्मदीदों का हवाला देते हुए बताया कि ये घटना एक गेस्ट हाउस के पास हुई और इस गेस्ट हाउस में चीनी नागरिक रहते हैं. शिन्हुआ ने काबुल स्थित चीनी दूतावास के हवाले से कहा है कि चीन सारी घटना पर काफी करीब से नज़र रख रहा है और साथ ही मदद के लिए ज़रूरी क़दम उठा रहा है.

ये भी पढ़ें

Rohini Acharya Update: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आईं रोहिणी, कहा- पापा की तबीयत नासाज, दुआ करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget