एक्सप्लोरर

'सच्चाई ये है कि हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल को हार का सामना करना पड़ा है', जानें क्या कुछ बोले ईरान के सर्वोच्च नेता

Iran On Israel Hamas War: हमास ने जब इजरायल पर घातक हमला किया था तब ईरान ने उसे एक सफलता करार दिया था. अब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने दावा किया है कि जंग में इजरायल फेल रहा है.

Ayatollah Ali Khamenei On Israel Hamas War: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार (19 नवंबर) को दावा किया कि हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल को हार का सामना करना पड़ा है और यह एक सच्चाई है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, राजधानी तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स एयरोस्पेस फोर्स सेंटर में अपने भाषण के दौरान खामेनेई ने कहा, ''गाजा में जायोनी शासन (इजरायल) की हार एक फैक्ट (सच्चाई) है.''

उन्होंने कहा, ''अस्पतालों या लोगों के घरों में आगे बढ़ना और घुसना कोई जीत नहीं है क्योंकि जीत का मतलब दूसरे पक्ष को हराना है.'' खामेनेई ने कहा कि गाजा पर भारी बमबारी के बावजूद हमास के नष्ट करने के अपने घोषित लक्ष्य को हासिल करने में इजरायल विफल रहा है. उन्होंने कहा कि यह अक्षमता अमेरिका और पश्चिमी देशों की अक्षमता को दर्शाती है जो इजरायल का समर्थन करते हैं.

हमास का समर्थन करता है ईरान

ईरान आर्थिक और सैन्य रूप से हमास का समर्थन करता है. उसने 7 अक्टूबर के हमास के हमले को सफलता करार दिया था लेकिन अपनी किसी भी प्रत्यक्ष भागीदारी से इनकार किया था. 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से तेहरान ने फिलिस्तीनी मुद्दे के समर्थन को अपनी विदेश नीति का केंद्रबिंदु बना लिया है.

अली खामेनेई का दावा- इजरायल ने हजारों बच्चों को मार डाला

खामेनेई ने कहा कि इजरायल ने बगैर किसी पश्चाताप के हजारों बच्चों को मार डाला है और उन्होंने दावा किया कि ऐसा इसलिए क्योंकि जायोनी खुद को एक श्रेष्ठ जाति मानते हैं.

खामेनेई ने इजरायल के साथ औपचारिक संबंध रखने वाले मुस्लिम देशों से आग्रह किया कि वे उन संबंधों को खत्म कर लें और व्यापार भी रोक दें. उन्होंने कहा कि कुछ इस्लामिक सरकारों ने अभी तक (गाजा में इजरायल के एक्शन की) निंदा नहीं की है, लेकिन यह स्वीकार्य नहीं है.''

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास के चंगुल से बंधकों को छुड़ाने का समझौता पहले से कहीं ज्यादा करीब, अमेरिकी अधिकारी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget