एक्सप्लोरर

Israel Iran War : ईरान की धमकी, इजरायल ने हमला किया तो करेंगे परमाणु बम का इस्तेमाल

Israel Iran War: ईरान और इजरायल की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है. एक बार फिर से ईरान ने इजरायल को चेतावनी जारी कर दी है.

Israel Iran War : युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इजरायल को परमाणु बम की चेतावनी दी है. ईरान का कहना है कि अगर उसके अस्तित्व को खतरा होता है तो उसके पास परमाणु बम बनाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होगा, चाहें इसके लिए सैन्य सिद्धांत को बदलना पड़े.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार कमाल खर्राजी ने यह चेतावनी उस समय दी, जब इजरायल की तरफ से धमकियां दी जा रही थीं. खर्राज़ी ने कहा, परमाणु बम बनाने का हमारा कोई निर्णय नहीं है, लेकिन अगर ईरान के अस्तित्व को खतरा होता है तो हमारे सैन्य सिद्धांत को बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.

फतवा जारी कर परमाणु बम पर लगा दिया था प्रतिबंध
दरअसल, अप्रैल की शुरुआत में सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के दूतावास पर इजरायल ने बमबारी की थी. इसके जवाब में ईरान ने इजराइल पर विस्फोटक ड्रोन और मिसाइलों की बौछार शुरू कर दी. इसके बाद से दोनों देशों में तनाव की स्थिति है.

ईरानी मीडिया के मुताबिक, खर्राजी ने कहा कि जायोनी शासन (इजरायल) अगर हमारी परमाणु फैसिलिटी पर हमला करता है तो हमारी प्रतिरोधक क्षमता बदल जाएगी. ईरान पहले ही संकेत दे चुका है कि उसके पास ऐसे हथियार बनाने की क्षमता है. दरअसल, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने 2000 के दशक में एक फतवा जारी कर परमाणु हथियार बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसलिए परमाणु सिद्धांत में बदलाव की बातें हो रही हैं.

'परमाणु बम का इस्तेमाल करना हराम'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा था कि परमाणु बम बनाना और इसका इस्तेमाल करना हराम है. हमारे पास परमाणु तकनीक है, लेकिन ईरान ने इससे परहेज किया है. ईरान के तत्कालीन खुफिया मंत्री ने भी 2021 में कहा था कि पश्चिमी दबाव तेहरान को परमाणु हथियार बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है. ईरान यूरेनियम को 60 प्रतिशत शुद्धता तक प्राप्त कर सकता है, जबकि हथियार-ग्रेड यूरेनियम 90 फीसदी तक एनरिच किया जाता है.अब इजरायल की तरफ से बढ़ते दबाव के कारण फिर से नियमों में बदलाव की बातें हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: 'उम्मीद है कि इजरायली सरकार ने सीख लिया होगा सबक', भारत में ईरान के राजदूत का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget