एक्सप्लोरर

India-Iran Relations: भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान के कब्जे वाले जहाज से रिहा हुए 5 भारतीय

Iran: ईरानी कमांडो के द्वारा 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे (एमएससी एरीज) को जब्त करने के लगभग एक महीने बाद उनमें से 5 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है.

Indians Released From Iran: इजरायल से जुड़े हुए जहाज एमएसजी एरीज को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया था. ईरानी कमांडों के जरिए कब्जे में लिए जाने के एक महीने बाद जहाज पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है. ये लोग अब ईरान से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. भारतीयों का रिहा होना भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है. जहाज के क्रू मेंबर्स रहे इन लोगों को गुरुवार को रिहा किया गया है. 

ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने भारतीयों की रिहाई की जानकारी दी. दूतावास ने बंदर अब्बास में दूतावास और भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय के लिए ईरानी अधिकारियों को धन्यवाद भी कहा है. तेहरान में भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, "आज शाम एमएससी एरीज पर सवार पांच भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया गया है. वो ईरान से चले गए हैं. हम बंदर अब्बास में दूतावास और भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ घनिष्ठ समन्वय के लिए ईरानी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं."

13 अप्रैल को ईरान ने जहाज पर किया था कब्जा

ईरान ने 13 अप्रैल को इजराइल से जुड़े इस मालवाहक जहाज को जब्त किया था. इस जहाज में 17 भारतीय नागरिक सवार थे. होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने इस जहाज को जब्त किया था. जहाज को आखिरी बार 12 अप्रैल को दुबई के तट से दूर होर्मुज जलडमरूमध्य की तरफ जाते हुए देखा गया था. 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी की थी बात

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष एच.अमीर अब्दुल्लाहियन से फोन पर बात की थी और सभी 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई की मांग उठाई थी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी.

यह भी पढ़ें: चीन-ईरान ने इंडिया के पास में खोज लिया सीक्रेट रास्‍ता: कितना बड़ा खतरा और क्या भारत को उठाना होगा कदम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget